बीमा क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा एकीकरण होगा
देश के निजी इंश्योरेंस सेक्टर में, सबसे बड़े एकीकरण के तहत मैक्स लाइफ इंश्योरेंस और मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज का एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस में विलय होगा।
एचडीएफसी ने एक एनएसई फाइलिंग में कहा कि एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस और मैक्स फाइनेंशियल के निदेशक मंडल ने एक गोपनीय, विशिष्ट और यथास्थिति करार में प्रवेश को मंजूरी दे दी।
इसका उद्देश्य इस विलय के जरिए व्यवस्था की योजना के रास्ते एक संभावित संयोजन का मूल्यांकन करना है।