पेय पदार्थ की कंपनी MagFast ने दिग्गज कंपनी PepsiCo को ट्रेडमार्क इस्तेमाल करने के मामले में कानूनी शिकस्त दे दी है। कंपनी MagFast को अब अदालत की तरफ से कानूनी तौर पर ट्रेडमार्क 'माउंटेन ड्यू' इस्तेमाल करने की मंजूरी मिल गई है।
MagFast के चेयरमेन ने बताया कि वर्ष 2000 में हमने 'माउंटेन ड्यू' नाम से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर बेचना शुरू किया। फिर 2003 में PepsiCo ने इसी नाम से एक सॉफ्ट ड्रिंक लॉन्च कर दिया। अब अदालत ने PepsiCo के द्वारा किए गए दावे को खारिज कर दिया।
इस अदालती निर्णय पर पेप्सिको भारत के प्रवक्ता ने अमर उजाला से कहा कि मांउटेन ड्यू पेप्सिको का पंजीकृत ट्रेडमार्क है, जिसे कंपनी देश में 1985 से उपयोग कर रही है। कंपनी के ट्रेडमार्क अधिकार पर हैदराबाद सिविल न्यायालय के आदेश का प्रभाव नहीं पड़ेगा। प्रवक्ता ने कहा कि पेप्सिको इस न्यायालय आदेश को उच्च अदालत में चुनौती देगी। उन्होंने कहा कि वो सभी कानूनी पहलुओं तथा तथ्यों के साथ हाईकोर्ट की शरण में जाएंगे।