फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: यहां पड़ा सड़क ठेकेदार के ठिकानों पर छापा, 100 करोड़ की काली कमाई का खुलासा

Mon, 01 Nov 2021 11:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयकर अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान ठेकेदार को मदद पहुंचाने वाले कमीशन एजेंटों के परिसरों से हस्तलिखित डायरी बरामद की हैं, जिनमें काली कमाई का पूरा लेखा-जोखा दर्ज है।
विज्ञापन
इनकम टैक्स रेड - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने बिहार/झारखंड के एक सड़क ठेकेदार के स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में करीब 100 करोड़ रुपये की बेहिसाब आय का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 27 अक्तूबर को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में तलाशी ली गई।

विज्ञापन


सीबीडीटी की ओर से इस संबंध में जारी एक बयान में बताया गया कि इस छापेमारी की कार्रवाई में आयकर विभाग ने 5.71 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। इसके साथ ही ठेकेदार के दस बैंक लॉकरों पर रोक लगा दी है। तलाशी के दौरान पाया गया कि ठेकेदार द्वारा कंस्ट्रक्शन सामग्री की खरीद पर हुए खर्च को बढ़ाकर अपने मुनाफे को दबाया गया है और अतिरिक्त सामग्री को बाजार में नकद में बेचा गया था।

फर्जी बिलों समेत कई अहम दस्तावेज मिले
आयकर अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान ठेकेदार को मदद पहुंचाने वाले कमीशन एजेंटों के परिसरों से हस्तलिखित डायरी बरामद की हैं, जिनमें काली कमाई का पूरा लेखा-जोखा दर्ज है। इसके साथ ही कई अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, इनमें बिल और वाउचर शामिल हैं। सीबीडीटी के बयान के अनुसार, तलाशी के दौरान बरामद किए गए दस्तावेज विभिन्न स्थानों पर अचल संपत्तियों में निवेश के लिए पैसों के लेन-देन का संकेत देते हैं।
विज्ञापन


ठेकदार के साथ कमीशन एजेंटों को भी फायदा
सीबीडीटी की ओर से दिए बयान में यह भी कहा गया कि इस छापेमारी के दौरान लगभग 100 करोड़ रुपये की बेहिसाब आय के बारे में पता चला है। सीबीडीटी ने आरोप लगाते हुए कहा कि तलाशी अभियान के दौरान पता चला है कि फर्जी बिलों के जरिए ठेकेदार के साथ-साथ कमीशन एजेंटों और आपूर्तिकर्ताओं ने भी करोड़ों की आय पर कर की चोरी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें