इस साल अप्रैल से अक्टूबर महीने तक भारत के व्यापारिक निर्यात (मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट) में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। भारत सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-अक्तूबर 2021 में भारत का व्यापारिक निर्यात 232.58 अरब डॉलर रहा है। इसी समयावधि में बीते साल यानी अप्रैल-अक्तूबर 2020 में यह आंकड़ा 150.53 अरब डॉलर था। ऐसे में बीते साल के मुकाबले इस साल देश के मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट में 54.51 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं 2019 में अप्रैल-अक्तूबर के बीच 185.4 अरब डॉलर का निर्यात था। ऐसे में निर्यात 2019 के मुकाबले इस साल करीब 25.41 फीसदी ज्यादा है।