कम अवधि वाले यह 10 फंड खरीदें
- लार्ज कैप: यूटीआई निफ्टी इंडेक्स और एचडीएफसी इंडेक्स फंड
- मिडकैप: आईसीआईसीआई निफ्टी यूटीआई निफ्टी नेक्स्ट 50, एचडीएफसी मिड कैप फंड फ्रैंकलीन इंडिया प्राइमा फंड
- मल्टीकैप: पराग पारीख लांग टर्म इक्विटी फंड, एक्सिस मल्टीकैप
- स्मॉलकैप: डीएसपी स्मॉलकैप फंड, फ्रैंकलीन इंडिया स्मॉल कंपनीज
5 साल से कम समय है तो इक्विटी से दूर रहें। एफडी-आरडी और डेट फंडों का इस्तेमाल करें।
निवेशक ध्यान दें...
5 से 10 साल का लक्ष्य है तो 60 प्रतिशत डेट उत्पाद में और 40 प्रतिशत इक्विटी में पैसे लगाएं। 10 साल से ज्यादा निवेश लक्ष्य के लिए 40 प्रतिशत डेट और 60 प्रतिशत इक्विटी उत्पादों का इस्तेमाल करें। 6 से 7 प्रतिशत औसत रिटर्न डेट उत्पाद से और 10 से 12 प्रतिशत रिटर्न इक्विटी से औसतन मिल सकता है।
अर्थव्यवस्था से जुड़े शेयरों पर दांव
- मार्च की बड़ी गिरावट के बाद पूंजी तरलता और कम ब्याज दर के सहारे शेयर बाजार 80 प्रतिशत की रिकॉर्ड तेजी भी पा चुका है। दुनिया भर की सरकारें और केंद्रीय बैंक आर्थिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के लिए बड़े पैमाने पर राहत पैकेज दे रहे हैं। इसका लाभ बाजार को मिला और 2021 में भी क्रम जारी रहने की उम्मीद है। इससे आईटी, फार्मा, रसायन, दूरसंचार, एफएमसीजी व क्वालिटी लार्जकैप में तेजी आएगी। निवेशक अर्थव्यवस्था में सुधारों से जुड़े इन क्षेत्रों के शेयर खरीद सकते हैं। बैंकिंग और डिटेल क्षेत्र से जुड़े शेयरों से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
- इस दौरान इक्विटी पोर्टफोलियो को हल्का बनाने के लिए डिफेंस सेक्टर के शेयरों को बेचकर मुनाफा कमाएं। इसमें वह कंपनियां शामिल हैं जिनका प्रदर्शन पिछले कुछ महीनों में काफी खराब रहा है। मल्टीकैप स्टॉक में पैसे लगाना आगे भी सुरक्षित रहेगा।