फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए 178 चीजों की पूरी लिस्ट जो हुईं सस्ती, 28 से 18 प्रतिशत हुआ GST

Sat, 11 Nov 2017 12:14 PM IST
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार
विज्ञापन
जीएसटी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
गुवाहाटी में हुई वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) काउंसिल की 23वीं मीटिंग में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए 200 से ज्यादा चीजों पर टैक्स की दरें कम करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


रोजाना इस्तेमाल होने वाली 178 वस्तुओं पर 28 फीसदी के बजाय अब 18 फीसदी जीएसटी टैक्स लगेगा। सरकार के इस कदम से पेंट और सीमेंट को छोड़कर घर बनाने की सभी वस्तुएं सस्ती हो गई हैं। आइए जानते हैं किन चीजों पर जीएसटी 28 से 18 हुआ...

फर्नीचर से लेकर मेकअप का सामान हुआ सस्ता

फर्नीचर - फोटो : File Photo
-तार, केबल, स्विच, सॉकेट, प्लग, इंसुलेटेड कंडक्टर, फ्यूज इलेक्ट्रिक इंसुलेटर
 -इलेक्ट्रिक बोर्ड, पैनल, बिजली नियंत्रण और वितरण वाले कैबिनेट
- फाइबर के बोर्ड, लकड़ी की प्लाई, लकड़ी के सामान, लकड़ी का फ्रेम
- फर्नीचर, गद्दे, बिस्तर
- संदूक, सूटकेस, ब्रीफकेस, यात्रा बैग, हैंड बैग
- डिटरजेंट, धुलाई और सफाई का सामान
- त्वचा धोने वाली क्रीम
- शैंपू, बालों की क्रीम, बालों की डाई, मेहंदी पाउडर या पेस्ट
- दाढ़ी बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान, डियोड्रेंट, नहाने का सामान, कास्मेटिक, शौचालय का सामान, कमरे में सुगंध वाला डियो
- परफ्यूम और शौचालय का पानी
- मेकअप का सामान
 
विज्ञापन

पंखे से लेकर सीमेंट तक हुआ सस्ता

सीमेंट - फोटो : File Photo
- पंखे, पंप, कंप्रेशर
- लैंप, बिजली फिटिंग
- प्राथमिक सेल, प्राथमिक बैटरी
- सेनेटरी का सामान
 - प्लास्टिक का सामान, फ्लोर कवरिंग, बाथ, शॉवर, सिंक, वाशबेसिन, सीट
- संगमरमर और ग्रेनाइट के टुकड़े
- संगमरमर और ग्रेनाइट के सामान जैसे, टाइल्स
- वैक्यूम फ्लास्क, लाइटर
- कलाई की घड़ी, दीवार की घड़ी, घड़ी के पुर्जे
- कपड़े, लेदर के कपड़ों से जुड़े सामान, फर वाली त्वचा, कृत्रिम फर
- स्टोव, कुकर, बिना बिजली वाले घरेलू उपकरण
- रेजर, रेजर ब्लेड
- प्रिंटर, कार्टिज 
- ऑफिस के सामान
- एल्युमीनियम के दरवाजे, खिड़की और फ्रेम
- प्लास्टर का सामान जैसे बोर्ड और शीट
- सीमेंट या कंक्रीट या पत्थर के सामान
- स्लेट का सामान 
- माइका का सामान
- फ्लोरिंग ब्लॉक, पाइप, पाइप फिटिंग
- वॉल पेपर और वॉल कवरिंग  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें