इंडिगो के बेड़े में शामिल ए 320 नियो के आधे एयरक्राफ्ट उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। वजह है इनमें इस्तेमाल होने वाला प्रैट और विह्टनी (पीऐंडडब्ल्यू) इंजन।
कंपनी के पास कम लागत वाले कुल 22 विमान हैं जिनमें से 9 विमान प्रयाप्त इंजन न होने की वजह से इस्तेमाल में नहीं ला जा रहे। इसके पीछे वजह 1 जुलाई से लागू हुआ जीएसटी है।
दरअसल भारत में किफायती विमानन कंपनी इंडिगो व गोएयर अपने ए-320 नियो विमान में पीऐंडडब्ल्यू इंजन का इस्तेमाल करती हैं। जीएसटी की वजह से इनके इंजन के रिप्लेसमेंट को लेकर भ्रम है। दरअसल इन इंजनों के खराब होने पर यूएस इंजन निर्माता ही इन्हें रिप्लेस करती हैं। इंजन के आयात को लेकर कंपनियां असमंजस में हैं।
वहीं इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि 'पीऐंडडब्ल्यू और एयरबस इस समस्या पर काम कर रहे हैं। साथ ही परिचालन और तकनीकी विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि सरकार ने हमें मदद का पूरा भरोसा दिलाया है।'