फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन संकटः गैस के बढ़ते दामों के बीच उबर ने लगाया सरचार्ज, दो महीने तक ग्राहकों पर पड़ेगा बोझ

Sun, 13 Mar 2022 02:53 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उबर की ओर से अमेरिका व कनाडा में प्रति राइड और डिलीवरी पर 0.45 से 0.55 डॉलर का सरचार्ज वसूला जाएगा। उबर ने कहा कि, बढ़ी हुई कीमतें कम से कम 60 दिन तक जारी रहेंगी। 
विज्ञापन
Uber cab - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यूक्रेन के बीच जंग शुरू होने के बाद से दुनिया में कच्चे तेल और गैस के दाम तेजी से बढ़े हैं। इसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल व सीएनजी के दाम पर पड़ा है। इस बीच उबर(Uber) ने प्रति राइट अतिरिक्त सरचार्ज  वसूलने का निर्णल लिया है। उबर की ओर से अमेरिका व कनाडा में प्रति राइड और डिलीवरी पर 0.45 से 0.55 डॉलर का सरचार्ज वसूला जाएगा। उबर ने कहा कि, बढ़ी हुई कीमतें कम से कम 60 दिन तक जारी रहेंगी। 

विज्ञापन


बढ़ सकते हैं और भी दाम
उबर ने अपने बयान में कहा कि सरचार्ज 60 दिन तक जारी रहेंगा। इस बीच कंपनी गैस की कीमतों की निगरानी करती रहेगी। कंपनी की ओर से कहा गया है कि, हम अपने ग्राहकों और ड्राइवरों की भावनाओं का पूरा ध्यान रखते हुए कम से कम बोझ डालने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें