फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cryptocurrency: क्रिप्टोकरेंसी बाजार मे मंदी जारी, एक ट्रिलियन डॉलर के नीचे पहुंचा मार्केट कैप 

Tue, 12 Jul 2022 10:37 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते साल नवंबर में बिटकॉइन 69900 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था। पर, उसके बाद से इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है। इसकी कीमतों में नवंबर से अब तक लगभग 56 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। 
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में गिरावट का दौर जारी है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी फिलहाल तो 20,000 डॉलर के ऊपर काम कारोबार कर रहा है, पर बीते 24 घंटों में यह इस मनोवैज्ञानिक लेवल से नीचे (19925 डॉलर) कारोबार करता नजर आया है।

विज्ञापन


क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप घटकर 1 ट्रिलियन डॉलर के नीचे आ गया है। आपको बता दें कि बीते साल नवंबर में बिटकॉइन 69900 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था। पर, उसके बाद से इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है। इसकी कीमतों में नवंबर से अब तक लगभग 56 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम की कीमतों में 8 जुलाई के बाद से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारों के मुताबिक अगर इसकी कीमतों 1140 डॉलर के नीचे लुढ़का तो यह गिरकर 900 डॉलर के रेंज में जा सका है।
विज्ञापन


dogecoin, shiba inu, xrp, solana, bnb, litecoin, chainlink, polkadot, avlanche, tether, uniswap जैसे क्रिप्टोकरेंसी भी बीते 24 घंटों में नीचे की ओर लुढ़के हैं। dogecoin में 6 फीसदी तो shiba inu में 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


वहीं, Polygon Matic में बीते 24 घंटों के दौरान तेजी देखी गई है, यह 0.58 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें