फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यस बैंक में होगा 14 हजार करोड़ का निवेश, रेखा झुनझुनवाला सहित आठ निवेशक लगाएंगे पैसा

Sat, 30 Nov 2019 02:09 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

पूंजी के संकट से जूझ रहे यस बैंक में 14000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करने के लिए आठ निवेशक तैयार हो गए हैं। यस बैंक के बोर्ड ने 12 घंटे चली मैराथन बैठक के बाद इसकी जानकारी दी है। इन आठ निवेशकों में राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला भी शामिल हैं। यस बैंक ने बताया कि कनाडा के उद्योगपति अर्विन सिंह ब्रेच, आदित्य बिड़ला फैमिली ऑफिस और रेखा झुनझुनवाला सहित कुल आठ निवेशक 14348 करोड़ रुपये निवेश करेंगे। इस मुद्दे पर 10 दिसंबर को फिर से बैंक के बोर्ड की बैठक होगी।

अमेरिका का फंड हाउस भी शामिल

सभी निवेशकों की शेयर होल्डिंग 25 फीसदी से ज्यादा नहीं होगी। शेयर प्राइस के दो हफ्ते या 26 हफ्ते के उच्च स्तर के औसत भाव पर शेयर जारी किए जाएंगे। इच्छुक निवेशकों में अमेरिका का एक फंड हाउस भी शामिल है, जिसके नाम का खुलासा अगले हफ्ते किया जाएगा। 

विज्ञापन


राणा कपूर की जगह पर सीईओ बने रवनीत गिल के लिए बैंक को चलाने के लिए बड़ी पूंजी की आवश्यकता है। यस बैंक के शेयर का प्राइस अगस्त 2018 में 400 रुपये था, शुक्रवार को एनएसई पर 68.50 रुपये पर बंद हुआ। पिछले महीने 32 रुपये तक गिर गया था। बैंक का मार्केट कैप 17,419.73 करोड़ रुपये है। प्रमोटर की शेयरहोल्डिंग सितंबर में घटकर 13.05 फीसदी रह गई। मार्च में 19.80 फीसदी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें