फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई बच्चों से नहीं कर रहा बात तो कोई घर बेचने को तैयार, 22 हजार सपनों को लेकर नीचे उतरी जेट

Fri, 19 Apr 2019 10:43 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

चार महीने तक संकट से जूझने के बाद जेट एयरवेज की उड़ानें बुधवार से बंद हो गईं। जेट एयरवेज के बंद होने से करीब 22 हजार लोगों की नौकरियां प्रभावित हुई हैं। स्किल्ड से लेकर सेमी-स्किल्ड तक, आज जेट के तमाम कर्मचारी परेशान हैं। कर्मचारियों के सामने अब आजीविका की समस्या खड़ी हो गई है। जेट एयरवेज के बंद होने से प्रभावित कर्मी दिल्ली में जंतर मंतर पर जुटे, जहां उन्होंने 'जेट को बचाओ, हमारे परिवार को बचाओ' के नारे लगाए। 

इतना बुरा है जेट के कर्मचारियों का हाल

जेट के कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से ही वेतन नहीं मिल रहा था। जेट के 22 हजार कर्मचारियों की नींद उड़ गई है और सरकार से अपील कर रहे हैं कि उनके लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएं। 

विज्ञापन


जेट के 53 वर्षीय कर्मचारी ने बताया कि उन्हें पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला था और अब अपने दो बच्चों के पालन के लिए और अपने परिवार के लिए उन्हें अपना घर तक बेचना पड़ सकता है।

एक अन्य कर्मचारी पूजारी ने कहा कि, 'नौकरी छूटने की वजह से मैं पूरी रात नहीं सो पाई। मेरे हाथ बंधे हैं। मैं अपनी परेशानी अपने बच्चों को भी नहीं बता पा रही हूं।'
विज्ञापन


वहीं जेट के एक इंजीनियर ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों की ट्यूशन भी बंद कर दी है। अब वो घर पर ही अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं। कई कर्मचारियों के पास होम लोन या अपने बच्चों के स्कूल की फीस देने के लिए भी पैसे नहीं हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

सरकार से की अपील

हाल ही में जेट एयरवेज के कर्मचारी संगठन ने सरकार से सवाल भी पूछा था कि वो कब 22 हजार कर्मचारियों की मदद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को पत्र लिख कर कर्मचारी यूनियन ने जेट एयरवेज को फिर से शुरू करने की अपील की थी। इस संदर्भ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जेट एयरवेज कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष किरण पावसकर ने कहा कि कंपनी से सीधे तौर पर जुड़े 16 हजार कर्मचारी बेकार हो गए हैं। 

नहीं मिलेगी नौकरी

इसके साथ ही पावसकर ने कहा था कि अगर बैंकों ने पैसा नहीं दिया और भविष्य में जेट एयरवेज शुरू नहीं होती है तो फिर कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। ज्यादा उम्र वाले कर्मचारियों को दूसरी कंपनियों में नौकरी नहीं मिलेगी। 

नरेश गोयल को बाहर करना गलत

आज जेट एयरवेज को पूरी दुनिया जानती है। जिस व्यक्ति ने 25 साल की मेहनत करके इसका नाम पूरी दुनिया में रोशन किया था, उसको ही कंपनी से बाहर कर दिया गया। ऐसे में लगता है जेट एयरवेज से नरेश गोयल को बाहर निकालने में किसी की साजिश है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें