शेयरधारकों की कमाई में इजाफा
रिलायंस के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2019 के लिए प्रति शेयर 6.5 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है। चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल कारोबार से होनेवाली आय 35577 करोड़ रुपये से बढ़कर 36663 करोड़ रुपये रही है।
तिमाही दर तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल कारोबार की एबिट 1512 करोड़ रुपये से बढ़कर 1721 करोड़ रुपये हो गई है। तिमाही दर तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल कारोबार की एबिट मार्जिन 4.25 फीसदी से बढ़कर 4.69 फीसदी हो गई है।
8.76 लाख करोड़ हुआ मार्केट कैप
नतीजों के ऐलान से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तीन फीसदी की बड़ी तेजी दर्ज की गई। इससे कुछ ही घंटों में आरआईएल की मार्केट कैप लगभग 24 हजार करोड़ रुपये बढ़कर 8.76 लाख करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गई।