फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विप्रो को भारी मुनाफा : चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 27.7 फीसदी बढ़कर 2,972 करोड़ रुपये हुआ

Thu, 15 Apr 2021 05:36 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 2,326.1 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था
  • बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में बुधवार के बाद गुरुवार को भी सुधार देखने को मिला है
विज्ञापन
विप्रो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी विप्रो का बीते वित्त वर्ष की 31 मार्च, 2021 को समाप्त चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 27.7  फीसदी बढ़कर 2,972 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 2,326.1 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी आय 3.4  फीसदी बढ़कर 16,245.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 15,711 करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन


बीते पूरे वित्त वर्ष यानी 2020-21 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 11  फीसदी बढ़कर 10,796.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष (2019-20) में 9,722.3 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की आय 1.5 फीसदी बढ़कर 61,943 करोड़ रुपये रही, जो 2019-20 में 61,023.2 करोड़ रुपये थी।

सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में बुधवार के बाद गुरुवार को भी सुधार देखने को मिला है। बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 259.62 अंक उछलकर 48,803.68 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 76.65 अंक की बढ़त के साथ 14,581.45 पर बंद हुआ। बता दें कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ने के कारण सोमवार को सेंसेक्स में करीब 1700 अंकों की भारी गिरावट दर्ज हुई थी। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया भी 12 पैसे मजबूत होकर 74.93 पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें