फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल की उम्र से टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली का है PNB में खाता, अब तोड़ेंगे नाता

Tue, 06 Mar 2018 04:55 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और पंजाब नेशनल बैंक के ब्रांड अंबेसडर विराट कोहली का भी अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक में है। कोहली का यह अकाउंट करीब तब से है जब वो 16 साल के थे। लेकिन अब कोहली का भी मन बैंक से उचट गया है। वो जल्द ही अपना बरसों पुराना नाता बैंक से तोड़ने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


यह बनी बड़ी वजह
'मेरा अपना बैंक' की विज्ञापनों में बात कहने वाले विराट कोहली हाल ही में सामने आए 126 अरब के महाघोटाले के बाद काफी खिन्न हो गए हैं। अभी फिलहाल कोहली बैंक के ब्रांड अंबेसडर हैं। सितंबर 2016 में बैंक ने इनको अपने साथ जोड़ा था, ताकि बैंक का प्रचार प्रसार सही ढंग से हो सके।

बैंक प्रबंधन को तब लगा था कि इससे बैंक की इमेज आम जनता के सामने और अच्छी होगी, जो कि खराब लोन और बढ़ते एनपीए के कारण काफी डाउन हो गई थी। 

Trending Videos
विज्ञापन

नहीं रिन्यु होगा कांट्रैक्ट

virat kohli - फोटो : instagram
विराट कोहली का बैंक के साथ अनुबंध इस वित्त वर्ष की समाप्ति पर खत्म हो जाएगा। इस अनुबंध को आगे बढ़ाने के लिए विराट कोहली की टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी की तरफ से किसी तरह का प्रपोजल बैंक को नहीं भेजा गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कोहली की ब्रांड मैनेजमेंट कंपनी कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट एंड इंटरटेनमेंट के सीईओ बंटी सजदेह ने कहा कि इस महाघोटाले के लिए बैंक पर आरोप लगाना गलत होगा। फिलहाल हमने अभी तक अपनी तरफ से चल रहे अनुबंध को नहीं तोड़ा है। आगे यह अनुबंध बढ़ता है या नहीं अभी इस पर फैसला लिया जाना बाकी है। 

बैंक ने भी कहा फिलहाल कोहली ब्रांड अंबेसडर
पीएनबी ने भी कहा है कि फिलहाल कोहली बैंक के ब्रांड अंबेसडर हैं और उन्होंने अभी अनुबंध को खत्म नहीं किया है। लेकिन आगे यह अनुबंध रहेगा या नहीं, इसके बारे में बैंक ने कुछ भी साफ कहने से इंकार कर दिया है। अगर कोहली बैंक के ब्रांड अंबेसडर नहीं रहेंगे तो बैंक की इमेज पर और बट्टा लगेगा। 

2017 में पेप्सी के साथ खत्म किया था अनुबंध
विराट ने इससे पहले 2017 में कोला कंपनी पेप्सी के साथ अपना ब्रांडिंग का अनुबंध खत्म कर दिया था। तब कोहली ने कहा था कि वो केवल उन्हीं उत्पादों का प्रचार करेंगे, जिनको वो पर्सनली यूज करते हैं। फिलहाल कोहली 17 ब्रांड्स के अंबेसडर हैं जिनमें ऑडी, मान्यवर, एमआरएफ टायर, बूस्ट हेल्थ ड्रिंक, जियोनी मोबाइल फोन शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें