फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा स्टील ने तेज की यूके कारोबार बेचने की प्रक्रिया

Thu, 07 Apr 2016 04:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • ब्रिटेन के कारोबार मंत्री साजिद जाबिद ने मुंबई आकर साइरस
    मिस्त्री से मुलाकात
  • थाइसन ग्रुप के साथ ज्वाइंट वेंचर के लिए बातचीत चला रही है
विज्ञापन
सा‌जिद - फोटो : Getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा स्टील के घाटे में चल रहे यूके बिजनेस को बेचने को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। एक तरफ तो टाटा स्टील के अधिकारी संभावित खरीददारों से बातचीत के लिए लंदन पहुंच गए हैं। वहीं कारोबार बिकने से कोई नौकरी ना जाए इसकी कोशिश में ब्रिटेन के कारोबार मंत्री साजिद जाबिद ने मुंबई आकर साइरस मिस्त्री से मुलाकात की है।
विज्ञापन


इस मुलाकात के बाद जाबिद ने कहा कि टाटा स्टील 11 अप्रैल से यूके बिजनेस को बेचने की प्रक्रिया शुरू करेगी। टाटा स्टील की स्कनथोर्प यूनिट को खरीदने के लिए ग्रेबुल रेस में है। इसके अलावा कंपनी यूरोप के बाकी कारोबार को बेचने के लिए भी बातचीत कर रही है।

कंपनी थाइसन ग्रुप के साथ ज्वाइंट वेंचर के लिए बातचीत चला रही है। इस ज्वाइंट वेंचर में थाइसन ग्रुप का यूरोप का कारोबार और टाटा स्टील का नीदरलैंड का प्लांट शामिल हो सकता है। इस ज्वाइंट वेंचर से कंपनी का 2 अरब डॉलर कर्ज कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें