फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौदा: 1890 करोड़ रुपये में तेजस नेटवर्क में नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल करेगी टाटा संस की इकाई

Thu, 29 Jul 2021 01:28 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

टाटा संस की पैनाटोन फिनवेस्ट तेजस नेटवर्क में उसकी नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल करेगी। यह सौदा 1,890 करोड़ रुपये में होगा।
विज्ञापन
तेजस नेटवर्क में नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल करेगी पैनाटोन फिनवेस्ट - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा संस की एक इकाई की सहायक कंपनी पैनाटोन फिनवेस्ट लगभग 1,890 करोड़ रुपये में दूरसंचार और नेटवर्क फर्म तेजस नेटवर्क में उसकी नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल करेगी।  तेजस नेटवर्क ने कहा कि उसने टाटा समूह की होल्डिंग फर्म की सहायक कंपनी के साथ समझौता किया है।

विज्ञापन


इस सौदे के तहत तेजस नेटवर्क पैनाटोन को 258 रुपये प्रति शेयर की दर से 1.94 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करेगी। ये कुल 500 करोड़ रुपये के होंगे और इसके बाद 3.68 करोड़ वारंट का एक और तरजीही आवंटित किया जाएगा। इनमें से प्रत्येक को 258 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की दर से एक शेयर में बदला जा सकता है। इसकी कुल राशि 950 करोड़ रुपये होगी। वारंट को जारी करने की तारीख से 11 महीनों के भीतर इस विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक या कई चरणों में हो सकता है।

इतना ही नहीं, 1.55 करोड़ वारंट का तरजीही आवंटन भी किया जाएगा। इनमें से प्रत्येक को 258 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की दर से शेयर में बदला जा सकता है। मालूम हो कि इसकी कुल राशि 400 करोड़ रुपये होगी। पैनाटोन द्वारा वारंट जारी होने की तारीख से 18 महीने के भीतर इस विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन


इस संदर्भ में तेजस नेटवर्क के अध्यक्ष वी बालकृष्णन ने कहा कि, 'इस सौदे से कंपनी को जरूरी वित्तीय संसाधन मिलेगा। साथ ही वैश्विक संबंध और एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र भी मिलेगा।' वहीं टाटा संस के कार्यकारी निदेशक सौरभ अग्रवाल ने इस सौदे पर कहा कि, 'हम तेजस नेटवर्क की अत्यधिक अनुभवी प्रबंधन टीम के साथ काम करने और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी वायरलाइन और वायरलेस उत्पादों की पेशकश करने के लिए तैयार हैं।' विकास के क्षेत्र में तेजस नेटवर्क मजबूत स्थिति रखने वाली एक प्रमुख दूरसंचार और नेटवर्क कंपनी है।

75 से ज्यादा देशों में उत्पाद बेचती है तेजस नेटवर्क 
मौजूदा समय में तेजस नेटवर्क 75 से ज्यादा देशों में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं, इंटरनेट सेवा प्रदाताओं, उपयोगिताओं, रक्षा और सरकारी संस्थाओं को डिजाइन और उच्च प्रदर्शन वाले नेटवर्किंग उत्पाद बेचती है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर तेजस नेटवर्क का शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। पिछले सत्र में यह 234.30 पर बंद हुआ था। जबकि आज इसकी शुरुआत 246.00 के स्तर पर हुई। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2,302.27 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें