फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spicejet: स्पाइसजेट एयरलाइन ने पूंजी निवेश की दूसरी खेप के तहत 316 करोड़ रुपये जुटाए, ये है लक्ष्य

Thu, 22 Feb 2024 06:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Spicejet: बीते 27 जनवरी को स्पाइसजेट ने पूंजी निवेश के पहली खेप की प्रक्रिया पूरी की थी, जिसके तहत कंपनी ने तरजीही आधार पर प्रतिभूतियों का आवंटन कर 744 करोड़ रुपये जुटाए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार स्पाइसजेट अपने शेयरों और वारंट्स की बिक्री के माध्यम से 22.50 अरब रुपये जुटाने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय सिंह के स्वामित्व वाली स्पाइजेट एयरलाइन ने निवेशकों से पूंजी निवेश की दूसरी खेप के तहत 316 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इस तरह कंपनी की ओर से जुटाई गई कुल राशि 1060 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। एयरलाइन ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि कंपनी की ओर से जुटाई गई राशि से यह पता चलता है कि निवेशकों का एयरलाइन के भविष्य पर मजबूत भरोसा है। यह निवेश संभावनाओं के रोमांचक अवसर पैदा करेगा। 

विज्ञापन


बीते 27 जनवरी को स्पाइसजेट ने पूंजी निवेश के पहली खेप की प्रक्रिया पूरी की थी, जिसके तहत कंपनी ने तरजीही आधार पर प्रतिभूतियों का आवंटन कर 744 करोड़ रुपये जुटाए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार स्पाइसजेट अपने शेयरों और वारंट्स की बिक्री के माध्यम से 22.50 अरब रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

स्पाइसजेट, हाल के कुछ समय में कई बाधाओं का सामना कर रहा है। कंपनी की ओर से जुटाए गए  धन का इस्तेमाल बेड़े में वृद्धि, नेटवर्क विस्तार और तकनीकी सुधार के लिए किए जाने की उम्मीद है। स्पाइसजेट के प्रवर्तक अजय सिंह ने कुछ समय पहले कहा था कि पूंजी निवेश स्पाइसजेट के लिए नए रास्ते खोलेगा। इस बीच यह भी खबर आई थी कि सालाना आधार पर करीब 100 करोड़ रुपये बचाने के लक्ष्य के तहत किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट कम से कम 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें