फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिमाही नतीजेः एसबीआई को हुआ 2,312 करोड़ रुपये का मुनाफा, आय बढ़ी, एनपीए घटा

Fri, 02 Aug 2019 03:03 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के सबसे बड़े बैंक-- भारतीय स्टेट बैंक को वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2,312.02 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक को 4,875.85 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। बैंक की आय बढ़ने और फंसे कर्ज की राशि में कमी आने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है। 

आय में इजाफा, एनपीए घटा

बैंक की आय बढ़कर 70,653.23 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक की एकल आय 65,492.67 करोड़ रुपये रही थी। बैंक की गैर-निष्पादित राशि (एनपीए) उसके कुल कर्ज के मुकाबले घटकर 7.53 फीसदी रह गई है। साल दर साल के आधार पर पिछले साल जून में यह 10.69 फीसदी पर रहा था।

विज्ञापन


इसी प्रकार जून में समाप्त तिमाही के दौरान शुद्ध एनपीए कम होकर 3.07 फीसदी रह गया जो कि एक साल पहले इसी अवधि के दौरान 5.29 फीसदी रहा था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें