फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवेन्यू सुपरमार्ट्स: 132 फीसदी उछला राधाकिशन दमानी की कंपनी का प्रॉफिट, रेवेन्यू में 31 फीसदी का इजाफा

Sat, 10 Jul 2021 04:44 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जून तिमाही में राधाकिशन दमानी की कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 132 फीसदी उछलकर 115 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
राधाकिशन दमानी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी की कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने जून तिमाही की नतीजे घोषित कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 132 फीसदी उछलकर 115 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 50 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन


31 फीसदी बढ़ा रेवन्यू 
जून तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 31 फीसदी बढ़कर 5,032 करोड़ रुपये पहुंच गया। जून 2020 तिमाही में यह आंकड़ा 3,833 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का EBITDA (ब्याज, कर, विमूल्यन और अमोरटाइजेशन से पहले की आय) 221 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 109 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का EBITDA मार्जिन 4.4 फीसदी रहा, जो पिछले साल 2.8 फीसदी था। 

इस सप्ताह ऑल-टाइम हाई पर 
पहुंचा था कंपनी का शेयर पहली तिमाही में कंपनी का बेसिक ईपीएस 1.78 रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह आंकड़ा 0.77 रुपये था। मालूम हो कि इस हस्ताह एवेन्यू सुपरमार्ट्स का शेयर ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया था। छह जुलाई को यह बीएसई पर कारोबार के दौरान 1.96 फीसदी की तेजी के साथ 3,425 रुपये पर पहुंच गया था। 2.18 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ एवेन्यू सुपरमार्ट्स देश की 18वीं सबसे मूल्यवान कंपनी है। 
विज्ञापन


इस साल 20 फीसदी से अधिक चढ़ा कंपनी का शेयर
दरअसल हाल ही में ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि एवेन्यू सुपरमार्ट्स को सितंबर रिव्यू के दौरान निफ्टी में शामिल किया जा सकता है। इसलिए कंपनी के शेयरों में तेजी आई थी। इस साल कंपनी का शेयर 20 फीसदी से भी ज्यादा चढ़ चुका है। जबकि पिछले एक साल इसमें करीब 45 फीसदी की तेजी आई थी। शुक्रवार को यह 9.05 अंक (-0.27%) नीचे 3378.95 के स्तर पर बंद हुआ।

इसी साल प्रमुख रिटेल कंपनी डी-मार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी ने दक्षिण मुंबई के मलाबार हिल्स इलाके में 1,001 करोड़ रुपये का बंगला खरीदा था। दमानी ने 31 मार्च को 3 फीसदी स्टांप ड्यूटी देकर रजिस्ट्रेशन करवाया। छूट के बाद भी 30 करोड़ की स्टांप ड्यूटी दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें