फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिमाही नतीजे: HCL टेक को इतना हुआ लाभ, अध्यक्ष शिव नाडर ने छोड़ा पद, बेटी संभालेंगी जिम्मेदारी

Fri, 17 Jul 2020 03:31 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
शिव नादर (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने शुक्रवार को बताया कि जून 2020 तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 31.7 फीसदी बढ़कर 2,925 करोड़ रुपये रहा। साथ ही कंपनी ने बताया कि शिव नाडर अध्यक्ष पद की भूमिका से हट गए हैं। नाडर की बेटी रोशनी नाडर मल्होत्रा तत्काल प्रभाव से उनकी जगह लेंगी। 

विज्ञापन


8.6 फीसदी बढ़ी कंपनी की आय
एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी ने अप्रैल-जून 2019 की तिमाही में 2,220 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की आय 8.6 फीसदी बढ़कर 17,841 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले साल समान तिमाही में 16,425 करोड़ रुपये थी। हालांकि, मार्च 2020 तिमाही के मुकाबले आय में करीब चार फीसदी की कमी हुई है। 

इस संदर्भ में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सी विजयकुमार ने कहा कि इस तिमाही में प्रतिकूल परिस्थितियों का हमारी आय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा, हालांकि परिचालन मॉडल के लचीलेपन के चलते मार्जिन और नकदी आवक को बनाए रखने में मदद मिली। 
विज्ञापन




कंपनी के एमडी बने रहेंगे शिव नाडर 
आगे उन्होंने कहा कि कंपनी के पास पर्याप्त सौदे हैं, और इस अवधि में उसे 11 बेहद महत्वपूर्ण सौदे मिले। कंपनी ने बताया कि निदेशक मंडल ने शिव नाडर के स्थान पर उनकी बेटी और कंपनी की गैर-कार्यकारी निदेशक रोशनी नाडर मल्होत्रा को बोर्ड और कंपनी का अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया है। उनकी नियुक्ति शुक्रवार से प्रभावी है। कंपनी ने बताया कि शिव नाडर ने पद से हटने की इच्छा व्यक्त की थी और वह मुख्य रणनीति अधिकारी के पदनाम के साथ कंपनी के एमडी बने रहेंगे।
विज्ञापन


हरे निशान पर कंपनी का शेयर
आज सुबह 11.02 बजे एचसीएल टेक का शेयर 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 628.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 629.50 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 627.75 पर बंद हुआ था। फिलहाल कंपनी का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) 1.71 लाख करोड़ रुपये है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें