आज रिलायंस इंडस्ट्री की 43वीं AGM
- फोटो : PTI
आज देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना महासभा (Annual General Meeting) होने वाली है। कोरोना वायरस की वजह से ये महासभा वर्चुअल तरीके से की जाएगी। रिलायंस इंडस्ट्री ने बताया कि कंपनी आज यानि कि 15 जुलाई 2020 को दोपहर दो बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या अन्य वीडियो-ऑडियो माध्यम के जरिए ये महासभा करेगी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम पर रहेगी नजर
इस बार रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम के दौरान सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि मुकेश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग, जियो फाइबर के अगले चरण, 5जी की शुरुआत और जियो मीट के बारे में क्या महत्वपूर्ण एलान कर सकते हैं।
हाल ही में अमेरिकी कंपनी क्वालकॉम वेंचर्स ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 730 करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया था, जिसके बाद जियो की 5जी सेवा शुरू होने की कवायद और बढ़ गई है। इस एजीएम में अगर कोई लाभांश घोषित हुआ तो उसे शेयरधारकों को एक हफ्ते में दे दिया जाएगा।
शेयरधारक कैसे कर सकते हैं लॉग-इन?
- व्हाट्सएप पर हैप्टिक की ओर से संचालित किए जाने वाले चैटबोट असिसटेंट के जरिए लॉग-इन कर सकते हैं।
- व्हाट्सएप चैटबोट असिसटेंट +917977111111 इस नंबर पर 'Hi' भेजना होगा।
- इससे पहले अपने फोन में ये नंबर सेव कर सकते हैं।
- एक संदेश के जरिए आपको विकल्पों का एक मैन्यू मिल जाएगा, इसके बाद संबंधित विकल्प को चुन सकते हैं।
- इसके अलावा कंपनी यूट्यूब पर जियो चैनल और फ्लेम ऑफ ट्रूथ चैनल के माध्यम से एजीएम को ब्रॉडकास्ट करेगी।
पिछले साल क्या एलान हुए थे?
- बहुप्रतीक्षित गीगा फाइबर ब्रॉडबैंड योजना पेश की थी।
- विदेशी कंपनी सऊदी अरामको और बीपी के साथ साझेदारी का एलान किया था।
- फुटकर, मनोरंजन और टेलीकॉम सेक्टर में कई नई प्रोडक्ट को लॉन्च किया था।
- कंपनी ने ब्लॉकचेन जैसी टेक्नोलॉजी पर जोर देने का एलान किया था।