फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोनपे: अब सभी कंपनियों के इंश्योरेंस उत्पाद बांट सकेगी कंपनी, IRDAI से मिला लाइसेंस

Mon, 30 Aug 2021 04:00 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे को IRDAI से डायरेक्ट इंश्योरेंस ब्रोकर का लाइसेंस प्राप्त हुआ है। यानी कंपनी अब कंसी भी इंश्योरेस कंपनियों के उत्पाद बांट सकेगी।
विज्ञापन
इंश्योरेंस पॉलिसी - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर में महामारी की वजह से हेल्थ इंश्योरेंस की मांग तेजी से बढ़ी है। जिन लोगों ने पहले इंश्योरेंस नहीं ली थी, वे अब खरीद ले रहे हैं, वहीं जिन्होंने पहले से ही बीमा करा रखा था, वे इसका दायरा बढ़ा रहे हैं। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे को इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉर्टी ऑफ इंडिया (IRDAI) से डायरेक्ट इंश्योरेंस ब्रोकर का लाइसेंस मिल गया है। यानी अब फोनपे भारत में सभी इंश्योरेस कंपनियों के इंश्योरेंस उत्पादों को डिस्ट्रीब्यूट कर सकेगी।

विज्ञापन


इसके जरिए कंपनी को अपने ग्राहकों के लिए व्यक्तिगत उत्पाद अनुशंसाओं की पेशकश शुरू करने और भारतीय ग्राहकों के लिए इंश्योरेंस उत्पाद के ज्यादा डायवर्स पोर्टफोलियो की पेशकश करने की मंजूरी मिल गई है। मालूम हो कि फोनपे ने पिछले साल 2020 में एक कॉर्पोरेट एजेंट के रूप में इंश्योरेंस क्षेत्र में एंट्री की थी। 

इश्योरेंस जर्नी में एक बड़ा मील का पत्थर है लाइसेंस
इस संदर्भ में फोनपे के उपाध्यक्ष और बीमा प्रमुख गुंजन घई ने बताया कि लाइसेंस इश्योरेंस जर्नी में एक बड़ा मील का पत्थर है। ब्रोकिंग के इस कदम से हमें और गति मिलेगी और इस क्षेत्र में हमारी ग्रोथ में तेजी आएगी। वहीं इससे पहले अप्रैल में फोनपे के उपाध्यक्ष और बीमा प्रमुख गुंजन घई ने कहा था कि, देश भर में कोविड-19 मामलों में दोबारा तेजी देखने को मिल रही है। केंद्र और राज्य सरकारें प्रकोप को रोकने के लिए कई कदम उठा रही हैं। कई भारतीयों के पास अभी भी स्वास्थ्य बीमा कवर नहीं है, जिसके कारण उन्हें अतिरिक्त वित्तीय बोझ उठाना पड़ सकता है। यह ध्यान में रखते हुए, हम बाजार में 2870 लाख से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के लिए कोरोना वायरस वायरस उत्पाद पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन


फोनपे के कईं फायदे
फोनपे के जरिए ग्राहक पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। इसके 30 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। लेनदेन के अतिरिक्त इसके जरिए आप मोबाइल, डीटीएच, डाटा कार्ड भी रिचार्ज कर सकते हैं। साथ ही किसी स्टोर पर पेमेंट भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें