फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्तारा ने किया रिटायर्ड सेना अधिकारी का असम्मान, सोशल मीडिया पर लोगों ने निकाला गुस्सा

Mon, 22 Apr 2019 11:50 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तारा
विज्ञापन

घरेलू विमानन कंपनी विस्तारा उस समय अजीब स्थिति में फंस गई, जब अपने स्टाफ के साथ एक सेवानिवृत्त मेजर जनरल की तस्वीर ट्वीट करने को लेकर एक पक्ष ने उसकी आलोचना की लेकिन जब उसने तस्वीर डिलीट कर दी तो दूसरे पक्ष ने उसे सोशल मीडिया पर घेर लिया।

विज्ञापन


विस्तारा ने अपने ट्विटर हैंडल पर रविवार को कहा कि, 'हम नहीं चाहते कि हमारा मंच किसी का भी अपमान करे या किसी का दिल दुखाए। पोस्ट हटाने का हमारा मकसद इस प्रकार की टिप्पणियों को डिलीट करना था।' 

दरअसल विमानन कंपनी ने विस्तारा के चालक दल की दो सदस्यों के साथ सेवानिवृत्त मेजर जनरल जी डी बख्शी की एक तस्वीर ट्वीट की थी और लिखा था कि विस्तारा से उनका उड़ान भरना उसके लिए सम्मान की बात है। इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने सेवानिवृत्त मेजर जनरल बख्शी द्वारा दिए गए कथित विवादास्पद बयानों का जिक्र करते हुए विस्तारा की आलोचना की थी।
विज्ञापन


विमानन कंपनी ने ट्वीट किया था, 'करगिल युद्ध के नायक मेजर जनरल जी डी बख्शी (सेवानिवृत्त) का आज हमारे विमान से उड़ान भरना हमारे लिए सम्मान की बात है। देश की सेवा के लिए आपका धन्यवाद।' इस ट्वीट को लेकर हुई आलोचनाओं के बाद विस्तारा ने इसे डिलीट कर दिया था और यह कहते हुए एक बयान जारी किया था कि वह नहीं चाहती कि उसके मंच से किसी का अनादर हो।
 

 

विज्ञापन

हालांकि इसके बाद कई ट्विटर यूजर्स ने इस ट्वीट को डिलीट करने को लेकर विस्तारा की आलोचना की। दोनों पक्षों की ओर से आलोचना होने के बाद रविवार देर शाम ट्विटर पर हैशटैग बॉयकॉटविस्तारा ट्रेंड करने लगा।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें