गुरुग्राम स्थित विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने सोमवार को एमिरेट्स एयरलाइंस के साथ कोड शेयर साझेदारी के लिए एक प्रारंभिक संधि पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की। इस संदर्भ में स्पाइसजेट ने कहा कि, 'इस साझेदारी से विमानों के लिए नए रास्ते खुलेंगे'।
हाल ही में सस्ती विमान यात्रा मुहैया कराने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट ने कहा था कि उसने जेट एयरवेज के 100 पायलट सहित 500 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी पर रख लिया है। कंपनी ने कहा था कि वह आगे और भी कर्मचारियों को शामिल करने के लिए तैयार है। कंपनी आने वाले समय में अधिक संख्या में विमान और नए मार्गों पर सेवायें देने जा रही है।