Ola Cabs: ओला कैब्स के सीईओ हेमंत बख्शी का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। बख्शी जनवरी में कंपनी से जुड़े थे। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले कहा गया है कि कंपनी में पुनर्गठन से कुछ भूमिकाएं समाप्त हो जाएंगी और इससे 10% कार्यबल यानी करीब 200 लोगों को छंटनी का सामना करना पड़ सकता है।
ओला कैब्स के सीईओ हेमंत बख्शी ने अपनी ज्वाइनिंग के चार महीने बाद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपने पुनर्गठन पर विचार कर रही है, इसके तहत 10 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों की छंटनी भी संभव है।
विज्ञापन
खबर के अनुसार बख्शी का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। बख्शी जनवरी में कंपनी से जुड़े थे। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले कहा गया है कि कंपनी में पुनर्गठन से कुछ भूमिकाएं समाप्त हो जाएंगी और इससे 10% कार्यबल यानी करीब 200 लोगों को छंटनी का सामना करना पड़ सकता है।
बता दें कि दिसंबर में, कंपनी की सहयोगी ओला इलेक्ट्रिक ने बाजार नियामक सेबी को अपने आईपीओ के लिए प्रस्ताव (DRHP) सौंपा था। इस आईपी के माध्यम कंपनी 7,250 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह एक भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनी के
विज्ञापन
2010 में स्थापित ओला कैब्स में सॉफ्टबैंक और टाइगर ग्लोबल जैसे प्रमुख निवेशकों का साथ मिला है। ओला कैब्स ने हाल ही में चुनिंदा देशों में अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन को बंद करने का भी फैसला किया है।