फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की कुछ संपत्तियां बेचकर जेट एयरवेज चुकाएगी अपना कर्ज, एनसीएलटी ने दी मंजूरी

Mon, 15 Jun 2020 06:45 AM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
jet airways - फोटो : PTI
विज्ञापन

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने नकदी संकट और कर्ज में फंसी जेट एयरवेज को मुंबई के बांद्रा कुलौ कॉम्पलेक्स (बीकेसी) के अपने ऑफिस को बेचने की मंजूरी दे दी है। एयरलाइंस इस बिक्री के जरिये एचडीएफसी का 360 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाएगी। साथ ही विदेश से लिए गए कर्ज और कॉरपोरेट इंसॉल्वेंसी रिजोल्यूशन प्रोसेस के खर्च का भुगतान भी करेगी। 

विज्ञापन


जेट एयरवेज के इंसॉल्वेंसी रिजोल्यूशन प्रोफेशनल आशीष छवछारिया ने गोदरेज केबीसी बिल्डिंग के तीसरे और चौथे फ्लोर को बेचने की अनुमति मांगी थी, ताकि कर्ज का निपटान किया जा सके। छवछारिया ने एनसीएलटी से कहा था कि इस बिक्री से मिलने वाली पूंजी से एचडीएफसी के अलावा अमेरिका की एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक का कर्ज भी चुकाया जाएगा। इससे एयरलाइन की वैल्यू में इजाफा हो सकेगा। 

इससे पहले कर्जदाताओं की समिति की 24 अप्रैल को हुई 10वीं बैठक में 74.45 फीसदी वोट के साथ इस बिक्री के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। बांद्रा कुर्ला बिल्डिंग में मौजूद संपत्ति का एयरलाइन ने कभी इस्तेमाल नहीं है। कर्जदाता एचडीएफसी ने इस संपत्ति का रिजर्व प्राइस 490 करोड़ रुपये रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें