फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट एयरवेज: कर्मचारियों ने खटखटाया NCLAT का दरवाजा, समाधान योजना पर रोक लगाने की मांग

Fri, 20 Aug 2021 11:33 AM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

वित्तीय संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने एनसीएलएटी में याचिका दायर कर कालरॉक-जालान के रिजॉल्यूशन प्लान की स्वीकृति खारिज करने की मांग की है।
विज्ञापन
जेट एयरवेज - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संकट में फंसी एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्राइब्यूनल (NCLAT) में याचिका दायर की है। कर्मचारियों ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा एयरलाइन के लिए मंजूर की गई कालरॉक कैपिटल और मुरारी लाल जालान की समाधान योजना को चुनौती दी है।

विज्ञापन


वेतन जैसे मुद्दों को लेकर चिंतित कर्मचारी 
दरअसल कर्मचारी बकाया वेतन जैसे मुद्दों को लेकर चिंतित हैं। याचिका में जेट एयरवेज केबिन क्रू एसोसिएशन और भारतीय कामगार सेना ने कहा कि एयरलाइन के सभी कर्मचारियों के बकाया को कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) लागत के हिस्से के रूप में शामिल नहीं किया गया था।

NCLT ने रिजॉल्यूशन प्लान को दी थी मंजूरी
मालूम हो कि संकट में फंसी एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज फिर से उड़ान भरने के लिए तैयार है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की मुंबई बेंच ने कुछ शर्तों के साथ जून 2021 में जेट एयरवेज के लिए कालरॉक कैपिटल और मुरारी लाल जालान के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दी थी। जेट एयरवेज का परिचालन 18 अप्रैल 2019 से बंद है। 
विज्ञापन


कर्मचारियों के दो समूहों ने किया अनुरोध
अब कर्मचारियों के दो समूहों ने एनसीएलएटी से अनुरोध किया है कि वह एनसीएलटी द्वारा समूह की समाधान योजना को मंजूरी के आदेश को निरस्त करे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि उनकी याचिका पर सुनवाई होने तक आदेश लागू करने पर रोक लगाई जाए। याचिका में कहा गया है कि रिजॉल्यूशन प्लान में जेट एयरवेज की सहायक कंपनी एयरजेट ग्राउंड सर्विसेज लिमिटेड को अलग किया जाना शामिल है। एयरलाइन के कर्मचारियों की सेवाएं, जो समाधान योजना की मंजूरी की तारीख तक पेरोल पर थे, उन्हें अलग कर दी गई इकाई में स्थानांतरित करने का भी योजना में प्रस्ताव है। सदसयों को मार्च 2019 के बाद से वेतन नहीं मिला है।

1,375 करोड़ रुपये कैश निवेश करने का प्रस्ताव
रिजॉल्यूशन प्लान के अनुसार, सफल बोलीकर्ता ने जेट एयरवेज के रिवाइवल के लिए 1,375 करोड़ रुपये कैश निवेश करने का प्रस्ताव रखा है। इसमें कहा गया है कि एनसीएलटी की मंजूरी मिलने के बाद छह महीने के भीतर 30 एयरक्राफ्ट्स के साथ एयरलाइन फिर से कामकाज शुरू कर देगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें