फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीआर घोटाला: भोरुका एल्युमिनियम पर 10.65 करोड़ रुपये का जुर्माना

Sat, 23 Nov 2019 06:27 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कैपिटल मार्केट रेग्युलेटर सेबी ने ग्लोबल डिपोजिटरी रिसीप्ट्स (जीडीआर) जारी करने में हुई गड़बड़ी के मामले में भोरुका एल्युमिनियम लिमिटेड और इसके अधिकारियों पर 10.65 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। सेबी ने नवंबर-दिसंबर 2010 के मध्य जांच की थी और पाया कि फर्म ने 1.38 करोड़ अमेरिकी डॉलर या करीब 74 करोड़ रुपये के 11.2 लाख जीडीआर जारी किए थे।

 

बड़ी बात यह है कि ये सारे जीडीआर एक ही कंपनी विंटेज एफजेडई ने ही खरीद लिए। इसमेें पाया गया कि विंटेज ने इसके लिए यूरोपीय अमेरिकन इन्वेस्टमेंट बैक से कर्ज लिया था। इसके अलावा कंपनी ने कुछ संवेदनशील जानकारियां भी छिपा लीं। सेबी ने कंपनी पर 10.15 करोड़ का जुर्माना लगाया जबकि इसके अधिकारियों को 50 लाख रुपये भरने होंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें