फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो एयर ने इस जगह के लिए 14 जनवरी तक कैंसिलेशन चार्ज किया माफ

Sun, 12 Jan 2020 04:27 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

किफायती एयरलाइन कंपनी गो एयर ने 14 जनवरी 2020 तक ओमान की फ्लाइट्स पर कैंसिलेशन और रीशेड्यूलिंग चार्ज को माफ करने की घोषणा की है। गो यर ने यह कदम ओमान के सुल्तान कबूस बिन सईद अल सईद के निधन के बाद कुछ यातायात संबंधी 'दिक्कतों' का हवाला देते हुए उठाया। 

मस्कट में हो सकती हैं यातायात से जुड़ी समस्याएं 

इस संदर्भ में गो एयर ने कहा है कि, 'ओमान की सल्तनत अपने नेता सुल्तान कबूस बिन सईद अल सईद के निधन से बेहद दुखी है। इसकी वजह से ओमान की राजधानी मस्कट में यातायात से जुड़ी कुछ समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।' 

विज्ञापन


14 जनवरी तक नहीं लगेगा शुल्क

इसलिए गो एयर ने ओमान से और ओमान तक की फ्लाइट्स पर कैंसिलेशन और रीशेड्यूलिंग चार्ज को पूरी तरह माफ करने का फैसला किया है। बता दें कि यह शुल्क 14 जनवरी तक माफ रहेंगे। 

79 वर्ष के थे सुल्तान 

उल्लेखनीय है कि सुल्तान का दस जनवरी को निधन हो गया था और वह 79 वर्ष के थे। इसकी जानकारी गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने दी थी। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, 'भारत सरकार ने दिवंगत शख्सियत के सम्मान में 13 जनवरी को देश में राजकीय शोक की घोषणा की है।' उन्होंने कहा, 'शोक के दिन भारत भर में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और उस दिन आधिकारिक मनोरंजन का कोई कार्यक्रम नहीं होगा।'

निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओमान के सुल्तान काबूस बिन सैद अल सैद के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें क्षेत्रीय शांति का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि महामहिम सुल्तान काबूस बिन सैद अल सैद के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। वह एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने ओमान को एक आधुनिक और समृद्ध राष्ट्र में बदल दिया। पीएम मोदी ने कहा कि सुल्तान काबूस भारत के सच्चे दोस्त थे और उन्होंने भारत तथा ओमान के बीच साझेदारी को मजबूत बनाने में सशक्त भूमिका निभाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें