फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेफ बेजोस, बिल गेट्स के बाद यह शख्स बना दुनिया का तीसरा सबसे अमीर आदमी

Wed, 19 Jun 2019 07:07 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बर्नाड अर्नाल्ट - फोटो : Reuters
विज्ञापन
दुनिया के सबसे करोड़पति व्यक्तियों की लिस्ट में एक और शख्स शुमार हो गया है। अमेजन के मालिक जेफ बेजोस और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के बाद अब यूरोप के सबसे अमीर व्यक्ति बर्नाड अर्नाल्ट मंगलवार इस सूची में तीसरे पायदान पर आ गए हैं। 
विज्ञापन


विश्व के तीन लोगों के पास 10 हजार करोड़ डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है। बर्नाड की जो संपत्ति है वो फ्रांस की अर्थव्यवस्था का तीन फीसदी है। वो फ्रांस के निवासी हैं और फिलहाल लग्जरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी एलवीएमएच के चेयरमैन और सीईओ हैं। यह कंपनी लुई विंता नाम से महिलाओं के लिए हैंडबैग्स, पर्स और परफ्यूम बनाती है। 

इस वजह से हुए क्लब में शामिल

अर्नाल्ट की कंपनी के शेयर मंगलवार को 2.9 फीसदी बढ़कर 368.80 यूरो पर पहुंच गए, जिसकी वजह से वो अरबपतियों के क्लब में शामिल हो गए। 1949 में जन्मे अर्नाल्ट ने इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। 

1989 से हैं चेयरमैन

अर्नाल्ट ने 1984 में लग्जरी बाजार में कदम रखा था। तब उन्होंने दिवालिया हो चुकी कंपनी को खरीदा जो क्रिश्चयन डियोर के नाम से उत्पाद बेचती थी। हालांकि उसके बाद उन्होंने अपने सभी बिजनेस को बेच दिया और एलवीएमएच में प्रमुख हिस्सेदारी खरीद ली। 1989 से वो कंपनी के चेयरमैन और सीईओ हैं। 

70 ब्रांड के मालिक

अर्नाल्ट फिलहाल 70 ब्रांडेड कंपनियों के मालिक हैं। इनमें टैग हॉयर, डी बियर्स, बुलगारी, थॉमस पिंक, फेंडी जैसी नामी कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने नेटफिलिक्स और ब्लू कैपिटल में भी निवेश कर रखा है। 

नॉत्रेदम कैथेडरल का करेंगे निर्माण

इस साल अप्रैल में आगजनी से तबाह हुए नॉत्रेदम कैथेडरल का फिर से निर्माण करने के लिए भी अर्नाल्ट ने सहयोग करने की घोषणा की थी। बर्नाड ने दो बार शादी की है। उनके एक बेटी और चार बेटे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें