फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलांयस के बोर्ड में निदेशक बनीं पूर्व एसबीआई चीफ अरुंधति भट्टाचार्य

Fri, 19 Oct 2018 01:51 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो--अरुंधति भट्टाचार्य - फोटो : ani
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक की पूर्व चेयरपर्सन अरुधंति भट्टाचार्या को मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में बतौर स्वतंत्र निदेशक शामिल किया गया है। अरुधंति 2017 में एसबीआई के चेयरपर्सन पद से रिटायर हुई थीं।

विज्ञापन


पांच साल के लिए हुई नियुक्ति

अरुंधति अगले 5 साल के लिए इस पद पर अपनी सेवाएं देंगी। कंपनी ने कहा है कि उनकी नियुक्ति 17 अक्तूबर, 2018 से प्रभावी हो गई है। एसबीआई में अपने 40 साल की नौकरी में उन्होंने ट्रेज़री, रिटेल ऑपरेशन्स, फॉरेन एक्सचेंज, इनवेस्टमेंट बैंकिंग जैसे विभिन्न विभागों में काम किया है।

अरुंधति देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई में 1977 में बतौर प्रोबेश्नरी ऑफिसर शामिल हुई थीं और 2013 में इस बैंक का नेतृत्व करने वाली वह पहली महिला बनी थीं
विज्ञापन


एसबीआई बना था देश का सबसे बड़ा बैंक

अरुंधति के नेतृत्व में ही एसबीआई देश का सबसे बड़ा और विश्व का 50वां बैंक बना था। एसबीआई के सहयोगी बैंकों सहित भारतीय महिला बैंक का विलय भी इनके कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियों में शामिल है।अरुंधति के कार्यकाल के दौरान ही बैंक ने सफलतापूर्वक डिजिटल ब्रांच और बडी (Buddy) ऐप को भी लांच किया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें