फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओयो ने कई कर्मियों को किया नौकरी से बेदखल, कंपनी ने किया इंकार

Wed, 26 Jun 2019 09:10 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देसी होटल स्टार्टअप कंपनी ओयो ने कई कर्मचारियों को नौकरी से बेदखल कर दिया है। हालांकि कंपनी ने इंकार कर दिया है। मामला चीन में इसकी सहयोगी कंपनी ओयो ज्यूडियन से जुड़ा हुआ है। 

तीन हजार कर्मियों को दिखाया बाहर का रास्ता

इकोनॉमिक टाइम्स ने चीनी मीडिया के हवाले से बताया है कि कंपनी ने वहां पर तीन हजार लोगों को बाहर कर दिया है। ओयो की योजना है कि चीनी डेवलपमेंट टीम और पांडली से तकरीबन 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की जाए।

कंपनी ने जारी किया बयान

इस मामले को लेकर के कंपनी ने बयान जारी करते हुए इसका खंडन किया है। कंपनी ने कहा है कि तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। पिछले महीने ही हमने 1,500 से कर्मचारियों को नौकरी पर रखा है और हमारे पास 10,000 से अधिक पेरोल पर कर्मचारी हैं।

विज्ञापन


कंपनी ने लिखित बयान में कहा है कि चीन में 20 हजार लोगों को नौकरी पर रखा जा रहा है। हम आने वाले सालों में कई लोगों को रोजगार देंगे। 

बनी चीन की सबसे बड़ी होटल कंपनी

ओयो होटल्स एंड होम्स पड़ोसी देश चीन में सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। कंपनी के पास मौजूद कमरों की संख्या पांच लाख करोड़ के पार चली गई है। इस कंपनी को रितेश अग्रवाल ने शुरू किया है। इसके साथ ही इसकी सेवाएं 337 शहरों में मिलेंगी। कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि चीन में परिचालन शुरू करने के डेढ़ साल के भीतर ही उसने काफी तेजी से अपना विस्तार किया है।

ओयो चीन के सीओओ सैम शिह ने कहा कि कंपनी अगले दो वर्ष में गुणवत्ता एवं प्रणाली में सुधार और ग्राहक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 10 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें