फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडटेक सेक्टर की बड़ी डील: आकाश एजुकेशनल सर्विसेज को एक अरब डॉलर में खरीदेगी Byju's

Wed, 13 Jan 2021 03:32 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज को एक अरब डॉलर में खरीदेगी Byju's - फोटो : byjus
विज्ञापन

छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई कराने वाली शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू ने आकाश एजुकेशन सर्विसेज को खरीदने के लिए एक अरब डॉलर की डील की है। आकाश एजुकेशन सर्विसेज इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कंपनी है। बायजू भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन एजुकेशन स्टार्टअप है। यह दुनिया में एडटेक सेक्टर की सबसे बड़ी डील में से एक है। फिलहाल इस बारे में बायजू या आकाश एजुकेशनल सर्विसेज की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, यह सौदा आगामी दो से तीन महीनों में पूरा होगा। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज में ब्लैकस्टोन ग्रुप का निवेश है। कंपनी के कई कोचिंग सेंटर हैं, जो इंजीनियिरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराती है। इस डील के बाद से आकाश के संस्थापक चौधरी परिवार पूरी तरह से बाहर हो जाएगा और ब्लैकस्टोन अपनी 37.5 फीसदी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बायजू के स्टैक के साथ स्वैप कर लेगी। 

12 अरब डॉलर है बायजू का बाजार पूंजीकरण
बंगलूरू की कंपनी बायजू का बाजार पूंजीकरण अभी 12 अरब डॉलर है। मालबम हो कि कोरोना वायरस महामारी से ऑनलाइन पढ़ाई की मांग तेजी से बढ़ी है। इसने नवंबर में आखिरी दौर के बाद वीसी फंड्स, हेज फंड्स और एसेट मैनेजमेंट फर्मों के एक बड़े हिस्से से 1.25 अरब डॉलर का फंड हासिल किया, जिसका नेतृत्व यूएस बेस्ड टी रोवे प्राइस और ब्लैकरॉक ने किया था। 
विज्ञापन


देश की दूसरी सबसे वैल्यूबल स्टार्टअप
मालूम हो कि बायजू भारत की दूसरी सबसे वैल्यूबल स्टार्टअप है। इसमें मार्क जुकरबर्ग की चान जुकरबर्ग इनिशिएटिव, टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट और सिलिकॉन वैली की इन्वेस्टर मैरी मीकर की कंपनी बॉन्ड कैपिटल का निवेश है।

धीमंत व्यास बायजू के मुख्य क्रिएटिव निदेशक नियुक्त
बायजू ने हाल ही में धीमंत व्यास को मुख्य 'क्रिएटिव' निदेशक नियुक्त किया था। बायजू दुनिया की बड़ी शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी है जिसने भारत में 'स्कूल लर्निग एप' बनाई है। मौजूदा की एप के साथ 7.5 करोड़ लोग जुड़े हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें