सुपर रिच पर अलग से लगने वाले टैक्स (सरचार्ज) का मामला अगले आम बजट तक टल गया है।
सोमवार को पेश अंतरिम बजट में वित्त मंत्री ने सालाना एक करोड़ रुपये से ज्यादा कर योग्य आय पर पिछले साल लगाए गए 10 फीसदी सरचार्ज हटाने के बारे में कोई ऐलान नहीं किया है।
बाद में वित्त मंत्री ने प्रेस वार्ता में बताया कि सुपर रिच पर टैक्स फिलहाल जारी रहेगा। चुनाव के बाद आम बजट में इसकी समीक्षा की जा सकती है। सालाना एक करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली कंपनियों पर 5 फीसदी सरचार्ज भी जारी रहेगा।
चुनावी साल में सुपर रिच पर मेहरबानी की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन वित्त मंत्री ने आयकर जैसे प्रत्यक्ष करों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि उन्होंने लेखानुदारन की परंपरा को ध्यान में रखते हुए टैक्स कानून में बदलाव से जुड़ी कोई घोषणा नहीं की है।