फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोइंग ने एम्ब्रेयर के वाणिज्यिक विमान कारोबार को खरीदने का सौदा किया खत्म

Mon, 27 Apr 2020 01:12 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बोइंग ने अपनी ब्राजील की प्रतिद्वंद्वी कंपनी एम्ब्रेयर के वाणिज्यिक विमान कारोबार को 4.2 अरब डॉलर में खरीदने के सौदे को खत्म करने की घोषणा की। दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त उद्यम के गठन की योजना बनाई थी।

विज्ञापन


80 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की थी योजना
बोइंग को इस कारोबार में 80 फीसदी की हिस्सेदारी लेनी थी। इस सौदे को शुक्रवार तक अंतिम रूप दिया जाना था। पर बोइंग ने शनिवार को इस सौदे को रद्द करने की घोषणा की। दोनों कंपनियों के बीच इस बारे में शुरुआती करार जुलाई, 2018 में हुआ था।

शर्तें पूरी करने में असमर्थ रही एम्ब्रेयर
बोइंग ने बयान में कहा कि एम्ब्रेयर आवश्यक शर्तों को पूरा नहीं कर पा रही थी। इस संयुक्त उद्यम योजना की अगुवाई करने वाले बोइंग के कार्यकारी मार्क एलन ने कहा कि कंपनी ने दो साल तक एम्ब्रेयर के साथ इस सौदे को अंतिम रूप देने के लिए काफी मेहनत की।
विज्ञापन


कंपनियों के बीच हुआ गहन विचार-विमर्श 
एलन ने कहा कि पिछले कुछ माह के दौरान दोनों कंपनियों के बीच इसको लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा, 'हम कुछ अनसुलझे मुद्दों को सुलझाना चाहते थे।' हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ये मुद्दे क्या थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें