फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक-जियो डील के बाद अमेजन ने लॉन्च किया नया प्रोग्राम, घर बैठे मंगवा सकेंगे ग्रॉसरी

Fri, 24 Apr 2020 10:38 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक-जियो डील के बाद अब दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक खास प्रोग्राम की शुरुआत की है। लॉकडाउन के दौरान ग्रॉसरी समेत अन्य जरूरी उत्पादों की मांग बढ़ी हैं। ऐसे में अमेजन नजदीकी किराना स्टोर और खुदरा विक्रेताओं पर दांव लगा रही है। 

विज्ञापन


सोशल डिस्टेंसिंग के चलते लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं और ऑनलाइन ऑर्डर पर ध्यान दे रहे हैं। इसके मद्देनजर अमेजन ने लोकल शॉप्स ऑन अमेजन प्रोग्राम लॉन्च कर दिया है। इसके तहत 5,000 से ज्यादा नजदीकी किराना स्टोर्स को ऑनलाइन जोड़ा जाएगा और छोटे स्टोर को डिजिटल कारोबार करने का मौका मिलेगा।

कंपनी करेगी 10 करोड़ रुपये का निवेश
इस संदर्भ में अमेजन ने गुरुवार को 'लोकल शॉप ऑन अमेजन' नाम से पहल शुरू करने का एलान किया। इसके तहत कंपनी 10 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। अमेजन इंडिया के सेलर सर्विस के वीपी, गोपाल पिल्लई ने कहा कि, 'इस पहल पर हम पिछले छह महीने से पायलट प्रोजेक्ट के तहत काम कर रहे हैं। 100 दुकानें शामिल हैं। पायलट प्रोजेक्ट के तहत किराने के सामान, होम अप्लायंसेज, फर्नीचर, कपड़े और मोटर वाहन जैसी विभिन्न कैटेगरी के विक्रेता शामिल हैं।
विज्ञापन


इस प्रोग्राम से ऑफलाइन खुदरा विक्रेताओं और दुकानदार डिजिटल कारोबार कर सकेंगे। ग्राहक अपने शहर की स्थानीय दुकानों को अमेजन पर सर्च कर सकेंगे और जरूरी उत्पाद घर पर मंगवा सकेंगे। 

जियो-फेसबुक के बीच डील
इससे पहले सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी फेसबुक ने बुधवार को मुकेश अंबानी के नेतृव वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5.7 अरब डॉलर यानी 43,574 करोड़ रुपये निवेश का करार किया है। 

तीन करोड़ दुकानदारों को होगा फायदा
जियो के विश्वस्तरीय डिजिटल कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म और भारतीय लोगों के साथ फेसबुक के संबंधों की संयुक्त शक्ति, आप सभी के लिए भविष्य में नए इनोवेशन पेश करेगी। जियो मार्ट और जियो के नए डिजिटल बिजनेस प्लेटफॉर्म को व्हाट्सएप का साथ मिलने पर इसका फायदा मिलेगा। तीन करोड़ दुकानदारों को इसका फायदा मिलेगा। इससे दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को जल्दी और अच्छा डिजिटल ट्रांजेक्शन प्लेटफॉर्म मिल जाएगा। यानी ग्राहक घर के पास की स्थानीय दुकानों से हर रोज आसानी से सामानों की डिलीवरी और ऑर्डर कर सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें