फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिमाही नतीजे: अडाणी पोर्ट्स सहित इन दिग्गज कंपनियों ने जारी किए नतीजे, जानिए फायदा हुआ या नुकसान

Tue, 03 Aug 2021 04:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

आइए जानते हैं बैंक ऑफ इंडिया, डाबर, अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, पंजाब नेशनल बैंक और आईनॉक्स लेजर को जून तिमाही में फायदा हुआ या नुकसान। 
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ), एफएमसीजी कंपनी डाबर, देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), बैंक ऑफ इंडिया और मल्टीप्लेक्स श्रृंखला आईनॉक्स लेजर ने 30 जून 2021 को समाप्त तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 

विज्ञापन


अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन
अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन ने जून तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जून तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड PAT यानी कर चुकाने के बाद का मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 72 फीसदी बढ़ा और  1307 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 1.6 फीसदी बढ़ा है। मालूम हो कि लो बेस इफेक्ट की वजह से कारण कंपनी की साल दर साल पर आधारित वृद्धि में तेजी आई है। कंपनी की कंसॉलिडेटेड आय साल-दर-साल आधार पर 99 फीसदी बढ़ी और 4557 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी की आय 26 फीसदी बढ़ी है। पोर्ट कारोबार से होने वाली आमदनी में सात फीसदी का इजाफा हुआ और यह 3339 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

डाबर 
जून तिमाही में दिग्गज कंपनी डाबर का मुनाफा सालाना आधार पर 28.4 फीसदी बढ़ा और 438.3 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 341.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी की आय की बात करें, तो समीक्षाधीन अवधि में यह 32 फीसदी बढ़ी। कंपनी की आय 1980 करोड़ रुपये से बढ़कर 2611.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक 
जून तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक का मुनाफा तीन गुना बढ़कर 1,023.5 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 308.5 करोड़ रुपये था। बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट साल दर साल आधार के पर 15.5 फीसदी बढ़ा और 6,099 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक की नेट इंट्रेस्ट इनकम (NII) वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही (6,781.5 करोड़ रुपये) से बढ़कर 7,226.6 करोड़ रुपये रही। बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) 1.04 लाख करोड़ रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में यह 1,01 लाख करोड़ रुपये था। बैंक की कुल आय की बात करें, तो जून तिमाही में यह 22,515 करोड़ रुपये रही। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 24,293 करोड़ रुपये थी। आज पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 40.30 के स्तर पर बंद हुआ। मौजूदा समय मं बैंक का बाजार पूंजीकरण 44,374.39 करोड़ रुपये है। 

बैंक ऑफ इंडिया
अडाणी पोर्ट्स और पंजाब नेशनल बैंक के अतिरिक्त बैंक ऑफ इंडिया ने भी तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 14.7 फीसदी कम हुआ और 720 करोड़ रुपये रह गया। पिछले बैंक को 843.60 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। वहीं पिछली तिमाही यानी मार्च 2021 में बैंक ने 250.19 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बैंक की कुल आय 11,698.13 करोड़ रुपये रही। सकल ऋण पर बैंक की गैर-निष्पादित आस्तियां यानी एनपीए मामूली घटकर 13.51 फीसदी रह गईं। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 13.91 फीसदी थीं।

आईनॉक्स लेजर
आईनॉक्स लेजर ने मंगलवार को कहा कि कंपनी को जून तिमाही में 122.28 करोड़ रुपये के समेकित घाटा हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 73.64 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान मल्टीप्लेक्स श्रृंखला आईनॉक्स की कुल आय 25.50 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 2.97 करोड़ रुपये था। मालूम हो कि यह कंपनी देश भर के 69 शहरों में 648 स्क्रीन के साथ 153 मल्टीप्लेक्स संचालित करती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें