फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ी हाइजीन प्रोडक्ट्स की डिमांड, प्रोडक्शन बढ़ाने में जुट गईं कंपनियां

Tue, 27 Apr 2021 12:33 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच हाइजीन प्रोडक्ट की डिमांड एक बार फिर बढ़ने लगी है, जिसके चलते कंपनियां प्रोडक्शन बढ़ाने में जुट गईं  हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप बढ़ने के चलते लोगों में डर और चिंता बढ़ गई है। देश की अर्थव्यवस्था और लोगों की आमदनी पर नकारात्मक असर पड़ने की संभावना है, लेकिन इस बीच, कोरोना की दूसरी लहर में कुछ कंपनियों की चांदी हो रही है, उनके प्रोडक्ट्स की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच हाइजीन प्रोडक्ट की डिमांड एक बार फिर बढ़ने लगी है, जिसके चलते कंपनियां प्रोडक्शन बढ़ाने में जुट गईं  हैं।

विज्ञापन


देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच हाइजीन प्रोडक्ट की डिमांड एक बार फिर बढ़ने लगी है। अक्तूबर-दिसंबर और जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले अप्रैल में हैंड सैनिटाइजर, हैंड वॉश समेत कई  हाइजीन प्रोडक्ट की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। आगामी महीनों में इन  प्रोडक्ट के और ज्यादा बिकने की उम्मीद की जा रही है।

रिटेल इंटेलिजेंस प्लेटफार्म बिजोम के मुताबिक,  पिछले साल अप्रैल-जून तिमाही में सैनिटाइजर, टॉयलेट क्लीनर, हैंडवाश, डिसइन्फेक्टेंट जैसे होम केयर प्रोडक्ट की बिक्री प्री-कोविड दौर के मुकाबले 12.5 गुना बढ़ गई थी। जुलाई-सितंबर तिमाही में यह कोरोना के पूर्व की तुलना में 5.2 गुना रही और जनवरी से मार्च में गिरकर 2.3 गुना पर आ गई थी,  लेकिन अप्रैल में इन प्रोडक्ट्स की बिक्री एक बार फिर तेज होती नजर आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाइजीन प्रोडक्ट की बिक्री में 25 फीसद का हो सकता है इजाफा  

पिछले साल तेजी से बढ़ते मार्केट के लिए अधिकांश कंपनियां तैयार नहीं थीं, लेकिन अब इस क्षेत्र में कई स्थापित कंपनियों ने अपने अलग ब्रांड तैयार कर लिए हैं और उनकी मार्केटिंग पर भी काफी ध्यान दिया जा रहा है। कंपनियों को उम्मीद है कि 2021-22 में हाइजीन प्रोडक्ट की बिक्री में 25 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हो सकता है। 

हाइजीन प्रोडक्ट्स का बाजार पहुंचेगा 2 लाख करोड़ 
हाइजीन और होम केयर प्रोडक्ट के क्षेत्र में काबिज प्रोक्टर एंड गैम्बल, एचएलएल, गोदरेज, कोलगेट पामोलिव,आईटीसी, हिमालया, पतंजलि जैसी कंपनियों ने उत्पादन 30-35 फीसदी तक बढ़ा दिया है। कई अन्य छोटी-बड़ी कंपनियों को भी इस बाजार में काफी गुंजाइश नजर आ रही है। पी-सेफ नाम के पर्सनल हाइजीन कंपनी के फाउंडर विकास बागरिया का अनुमान है कि 2025 तक पर्सनल हाइजीन प्रोडक्ट का बाजार लगभग 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। इसमें 2000 करोड़ से ज्यादा का सिर्फ हैंड सैनिटाइजर का मार्केट होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें