फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : ओमिक्रॉन के प्रभाव से दोगुना हुआ हवाई किराया, कई एयरलाइंस ने सौ प्रतिशत तक बढ़ाए दाम

Wed, 01 Dec 2021 03:46 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रभाव से एयरलाइन कंपनियों ने कई इंटरनेशनल रूट पर हवाई किराया बढ़ा दिया है। भारत से अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई और कनाडा जैसे देशों में जाने के लिए हवाई किराए के दाम दोगुने तक हो गए हैं। 
विज्ञापन
एयरपोर्ट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश और विदेश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का प्रभाव ट्रैवल इंडस्ट्री पर भी पड़ने लगा है। एयरलाइन कंपनियों ने कई इंटरनेशनल रूट पर हवाई किराया बढ़ा दिया है। भारत से अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई और कनाडा जैसे देशों में जाने के लिए हवाई किराए के दाम दोगुने तक हो गए हैं। नइ गाइडलाइंस के अनुसार, यात्रियों को एयरपोर्ट पर 6 घंटे तक इंतजार और करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन

 

इंटरनेशनल डेस्टिनेशन की हवाई यात्रा करने वालों की परेशानियां यहीं खत्म नहीं हो रही हैं। ओमिक्रॉन से बचाव के लिए केंद्र सरकार की तरफ से लागू की गई नई गाइडलाइन भी मंगलवार आधी रात से लागू हो गई हैं। इन गाइडलाइंस में तय की गई प्रोसेस के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर भी 6 घंटों और बिताने पड़ सकते हैं।


कई इंटरनेशनल रूट पर किराया दोगुना हुआ

  • मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली से लंदन के लिए फ्लाइट टिकट लगभग 60,000 से बढ़कर 1.5 लाख रुपये हो गया है।
  • दिल्ली से दुबई का हवाई किराया लगभग दोगुना होकर 33,000 रुपये पर पहुंच गया है। इससे पहले दिल्ली से दुबई का राउंड ट्रिप टिकट 20,000 रुपये में पड़ता था।
  • दिल्ली से अमेरिका की राउंड ट्रिप कॉस्ट पहले 90,000 रुपये से 1.2 लाख रुपये के बीच थी। ये बढ़कर अब लगभग 1.5 लाख रुपये हो गई है।
  • शिकागो, वॉशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क सिटी के हवाई किराए में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।
  • बिजनेस क्लास टिकट की कीमत दोगुनी होकर 6 लाख रुपये हो गई है।
  • दिल्ली से टोरंटो का हवाई किराया लगभग 80,000 रुपये से बढ़कर 2.37 लाख रुपये पर पहुंच गया है।

एयरपोर्ट पर यात्रियों कई घंटों तक करना पड़ सकता है इंतजार

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिन देशों में ओमिक्रॉन पाया गया है, वहां से आने वाले हजारों यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर 6 घंटे से अधिक और इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है, जो 1 दिसंबर आज से मिडनाइट से प्रभावी हो जाएगी। नई गाइडलाइन में 14 से ज्यादा देशों में जहां ओमिक्रॉन के मामले पाए गए हैं, उन देशों से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया है।

कोविड टेस्ट निगेटिव आने के बाद ही बाहर निकल सकेंगे यात्री
इन देशों से आने वाले यात्री एयरपोर्ट पर किए गए कोविड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही बाहर जा सकेंगे। एयरपोर्ट पर किए गए आरटी-पीसीआर टेस्ट का परिणाम आने में 4 से 6 घंटे का समय लगेगा। टेस्ट का रिजल्ट आने तक यात्रियों को एक स्पेशल होल्डिंग एरिया में इंतजार करना होगा। हालांकि, एयरपोर्ट पर कितने टेस्टिंग काउंटर लगाए जाएंगे, यह अभी तय नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें