अमेरिका में टेक्सास के अर्लिंग्टन में ठंड के कारण कुछ मोटर कंपनियों के प्रोडक्शन में समस्या हो रही है। टेक्सास के अर्लिंग्टन में काफी बर्फ पड़ी इस वजह से इलाके में बिजली चली गई, इसकी वजह से मोटर कंपनियों के उत्पादन में कमी देखी गई।
इस बर्फीले तूफान से जनरल मोटर्स, फोर्ड मोटर और टोयोटा मोटर कंपनी सहित कई वाहन बनाने वाली कंपनियों को झटका लगा है। सोमवार को आए बर्फीले तूफान के कारण कंपनियों में श्रमिक नहीं पहुंच पाए, वहीं टेक्सास के अर्लिंग्टन में जनरल मोटर्स कंपनी ने मंगलवार को दूसरी को पूरी तरह से रद्द कर दिया।
साथ ही कुछ एसयूवी बनाने वाली कार कंपनियों ने टेनेसी के स्प्रिंग हिल में स्थित प्लांट की दो शिफ्टों को रद्द कर दिया है। ऐसे ही अलग अलग इलाकों में स्थित ने कार कंपनियों ने अपनी शिफ्टों में कटौती की है।
फोर्ड कंपनी भी इस तूफान से प्रभावित हुई है। कंपनी ने कैनसस सिटी, मिसौरी स्थित कारखानों में उत्पादन रोक दिया है, यहां 22 फरवरी तक प्लांट को बंद रखने का फैसला किया है। यहां फोर्ड की एफ-150 पिकअप बनती है। फोर्ड ने एक ईमेल के जरिए कहा कि नैचुरल गैस की कमी के कारण 22 फरवरी तक प्लांट बंद किया जा रहा है।
वहीं जापानी कार कंपनी टोयोटा भी इस बर्फीले तूफान से बच नहीं पाई, खराब मौसम के चलते इंडियाना, केंटकी, मिसीसिपी, टेक्सास और पश्चिम वर्जीनिया स्थित प्लांट की पहली शिफ्ट को रद्द करने का फैसला किया है। वहीं कंपनी के मुताबिक यहां के प्लांट पहले से ही कुछ कारणों से प्रभावित थे, अब बिजली और पानी की सप्लाई में कमी से और परेशानी से मुश्किलें और बढ़ गई हैं।