फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआईसी बोर्ड : अब संदेह के आधार पर आईटीसी नहीं रोक सकेंगे जीएसटी अधिकारी, देना होगा सुबूत

Sat, 06 Nov 2021 06:44 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीबीआईसी ने अपने निर्देशों में पांच ऐसी परिस्थितियां निर्धारित की है, जिसके तहत एक वरिष्ठ कर अधिकारी आईटीसी सेवाओं पर रोक लगा सकते हैं। इसमें बिना बिल या वैध दस्तावेज के आईटीसी वसूलनी या ऐसे किसी बिल पर आईटीसी का लाभ उठाना भी शामिल है, जिस पर विक्रेता ने जीएसटी भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
cbic - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने जीएसटी अधिकारियों से संदेह नहीं बल्कि सुबूतों के आधार पर करदाताओं के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पर रोक लगाने के लिए कहा है।

विज्ञापन

वरिष्ठ कर अधिकारी को ही रोक लगाने का अधिकार : सीबीआईसी
सीबीआईसी ने अपने निर्देशों में पांच ऐसी परिस्थितियां निर्धारित की है, जिसके तहत एक वरिष्ठ कर अधिकारी आईटीसी सेवाओं पर रोक लगा सकते हैं। इसमें बिना बिल या वैध दस्तावेज के आईटीसी वसूलनी या ऐसे किसी बिल पर आईटीसी का लाभ उठाना भी शामिल है, जिस पर विक्रेता ने जीएसटी भुगतान नहीं किया है।

बोर्ड ने कहा, आयुक्त या उनकी ओर से अधिकृत अधिकारी (सहायक आयुक्त के पद से नीचे का न हो) के मामले के सभी तथ्यों पर विचार के बाद ही रोकने पर एक राय बनानी चाहिए। 
विज्ञापन

पिछले महीने तक रोके गए थे 14,000 करोड़ के रिफंड
जीएसटी कानून के नियम 86ए के तहत अधिकारी पुख्ता जानकारी होने पर ही करदाताओं के आईटीसी पर रोक लगा सकते हैं। अधिकारियों ने पिछले महीने तक इसी नियम के तहत 14,000 करोड़ के रिफंड रोक दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें