फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Express Row: उड़ान रद्द होने से अस्पताल में भर्ती पति से नहीं मिल सकी महिला, घर पहुंची मौत की खबर

Tue, 14 May 2024 01:47 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Air India Express Row: अमृता नाम की महिला ने मस्कट में अपने पति से मिलने के लिए आठ मई का टिकट बुक कराया था, लेकिन, उड़ान रद्द हो गई है। हवाई अड्डे पर इसका विरोध करने पर उन्हें अगले दिन एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक अन्य उड़ान का टिकट दिया गया, लेकिन, उसे भी रद्द कर दिया गया। सोमवार को ओमान से उनके पति की मौत की खबर उनके पास पहुंची।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले हफ्ते एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान रद्द होने के कारण एक महिला ओमान के अस्पताल के आईसीयू में भर्ती अपने पति को मौत से पहले आखिरी बार नहीं देख सकी। उसके परिवार ने यह आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


अमृता नाम की महिला ने मस्कट में अपने पति से मिलने के लिए आठ मई का टिकट बुक कराया था, लेकिन यहां हवाई अड्डे पहुंचने पर उसे बताया गया कि उड़ान रद्द हो गई है। हवाई अड्डे पर इसका विरोध करने पर उन्हें अगले दिन एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक अन्य उड़ान का टिकट दिया गया, लेकिन दुर्भाग्य से, उसे भी रद्द कर दिया गया और उन्हें अपनी यात्रा की योजना पूरी तरह से छोड़नी पड़ी। सोमवार को ओमान से उनके पति की मौत की खबर उनके पास पहुंची।

अमृता की मां ने एक टीवी चैनल को बताया, "यह इतना अनुचित था कि वह अपने पति को आखिरी बार नहीं देख सकी। हमने एयरलाइन से किसी और विमान में जगह देने के लिए विनती की ताकि हम उन्हें (अमृता के पति को) आखिरी बार देख सकें। लेकिन उन्होंने (एयरलाइन ने) कुछ नहीं किया।
विज्ञापन

 
उन्होंने यह भी कहा कि अमृता के पति ने कहा था कि वह अपनी पत्नी और बच्चों से मिलना चाहते हैं और इसीलिए परिवार ने उन्हें देखने जाने के लिए टिकट बुक कराए थे। अमृता ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि दूसरी उड़ान भी रद्द होने के बाद एयरलाइन ने उन्हें बताया कि कुछ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अगले चार दिनों के लिए उनकी उड़ानें भरी हुई हैं और वे कुछ नहीं कर सकते। उनके पति को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमृता ने कहा, "मैंने उनसे (पति से) फोन पर बात की। उनसे कहा मैं वहां पहुंचने की पूरी कोशिश करूंगी, पर ऐसा नहीं हो पाया।"

एयरलाइन की ओर से इस मामले में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

केबिन क्रू के छुट्टी पर जाने से 260 से अधिक उड़ानें रद्द हुई थीं

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के सदस्यों की कमी के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पिछले सप्ताह 'बड़ी संख्या में उड़ानें' रद्द कर दी थीं।  कम लागत वाली एयरलाइन में केबिन क्रू के सदस्यों के असंतोष कारण ये उड़ानें दर्द की गईं। केबिन क्रू का यह असंतोष एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व में एयर एशिया इंडिया) के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की विलय की प्रक्रिया शुरू होने के बाद शुरू हुआ।

बाद में 10 मई को छुट्टी पर गए केबिन क्रू के सदस्यों ने समझौते के बाद काम पर लौटने की हामी भरी, जिसके बाद एयरलाइन की ओर से केबिन क्रू के 25 सदस्यों को जारी टर्मिनेशन लेटर वापस ले लिया गया। एयरलाइन के एक सूत्र ने बताया था कि चालक दल की कमी के कारण आठ मई से 10 मई के बीच एअर इंडिया एक्सप्रेस को 260 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी।    

एयरलाइन ने 12 मई को कहा था कि वह धीरे-धीरे अपनी उड़ान सेवाओं को बहाल कर रही है और मंगलवार तक स्थिति पूर्ण रूप से सामान्य होने की उम्मीद है। उसी दिन, केबिन क्रू यूनियन ने कहा कि बीमार होने की सूचना देने वाले सभी सदस्यों ने 11 मई तक ड्यूटी ज्वाइन कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें