फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: देश में उत्पादित कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स में कटौती, पोलैंड को किया गया अंजीर के जूस का निर्यात

Sat, 17 Aug 2024 01:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Biz Updates: डीजल, पेट्रोल और जेट ईंधन या एटीएफ के निर्यात पर एसएईडी को 'शून्य' पर बरकरार रखा गया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि नई दरें 17 अगस्त से प्रभावी हैं।
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को 4,600 रुपये प्रति टन से घटाकर 2,100 रुपये प्रति टन कर दिया है। यह टैक्स आज यानी शनिवार से लागू होगा। यह टैक्स विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) के रूप में लगाया जाता है। डीजल, पेट्रोल और जेट ईंधन या एटीएफ के निर्यात पर एसएईडी को 'शून्य' पर बरकरार रखा गया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि नई दरें 17 अगस्त से प्रभावी हैं।

विज्ञापन

 
भारत ने पहली बार 1 जुलाई, 2022 को विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स लगाया, जो उन देशों की सूची में शामिल हो गया है जो ऊर्जा कंपनियों के असाधारण मुनाफे पर कर लगाते हैं। पिछले दो हफ्तों में तेल की औसत कीमतों के आधार पर हर पखवाड़े कर दरों की समीक्षा की जाती है।

नई दिल्ली: भारत ने पोलैंड को अंजीर के जूस की पहली खेप का किया निर्यात
भारत ने देश से अनूठे कृषि उत्पादों के शिपमेंट को बढ़ाने की अपनी पहल के तहत पोलैंड को अंजीर के रस की पहली खेप का निर्यात किया। वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने जीआई-टैग वाले पुरंदर अंजीर से बने भारत के पहले रेडी-टू-ड्रिंक अंजीर के रस के पोलैंड को निर्यात की सुविधा प्रदान की। जीआई (भौगोलिक संकेत) टैग किसी वस्तु को कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है, और इसके अनधिकृत उपयोग को रोकता है। यह किसी उत्पाद के निर्यात को बढ़ावा देने में मदद करता है। मंत्रालय के अनुसार ये शिपमेंट वैश्विक बाजारों में भारतीय कृषि उत्पादों की क्षमता को उजागर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें