फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में बढ़ी थोक महंगाई दर, खाने पीने की वस्तुएं हुई सस्ती

Tue, 14 Feb 2017 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
सब्जी व प्याज के थोक दाम में भारी गिरावट के बावजूद जनवरी माह की थोक महंगाई दर बढ़त के साथ 5.25 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई। पिछले पांच महीनों से थोक महंगाई दर 4 फीसदी से नीचे चल रही थी। हालांकि जनवरी में खाद्य वस्तुओं की थोक महंगाई दर दिसंबर 2016 की तरह नकारात्मक जोन में रही। इसमें 0.56 फीसदी की नकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज की गई। 
विज्ञापन


इस साल जनवरी में गैर-खाद्य पदार्थों की थोक कीमतों में पिछले साल जनवरी के मुकाबले 1.98 फीसदी तो मैन्यूफैक्चर्ड उत्पाद में 3.99 फीसदी का इजाफा रहा। जनवरी माह में खुदरा महंगाई दर नरमी के साथ 3.17 फीसदी रही। 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी माह में सब्जी के थोक दाम में पिछले साल जनवरी के मुकाबले 32.32 फीसदी की गिरावट रही। प्याज के थोक भाव में यह गिरावट 28.86 फीसदी तो आलू में 0.20 फीसदी की रही। वहीं गेहूं के थोक भाव में 9.49 फीसदी, दाल में 6.21 फीसदी, दूध में 4.19 फीसदी, फल में 3.58 फीसदी तो अंडा, मांस-मछली के थोक भाव में 3.59 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल और बिजली महंगी

- फोटो : file photo
मैन्यूफैक्चर्ड उत्पादों में सबसे अधिक चीनी के थोक भाव में 22.83 फीसदी का इजाफा रहा। खाद्य तेल में 6.25 फीसदी की बढ़ोतरी रही। गैर-खाद्य पदार्थों की श्रेणी में तिलहन के थोक भाव में 1.72 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। माना जा रहा है कि कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी से मैन्यूफैक्चर्ड उत्पाद की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

फ्यूल व बिजली की थोक महंगाई दर में भी इजाफा रहा। जनवरी माह में हाई स्पीड डीजल की थोक महंगाई दर 31.10 फीसदी तो पेट्रोल की थोक महंगाई दर 15.66 फीसदी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें