फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डेः जियो ने ऐसे किया अपने प्यार का इजहार

Tue, 14 Feb 2017 05:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
jio
विज्ञापन
जहां एक ओर सभी टेलिकॉम ऑपरेटर्स अपने ग्राहकों को वैलेंटाइन डे पर लुभावने ऑफर दे रहे है वहीं इन सबके बीच रिलायंस जियो इन सबसे दूर टेलिकॉम ऑपरेटर्स को वैलेंटाइन डे की बधाईयां दे रहा है। दरअसल, रिलायंस जियो ने एक ट्वीट कर एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन को हैपी वैलेंटाइन डे की बधाई दी।
विज्ञापन

  Dear @airtelindia, @VodafoneIN, @ideacellular, Happy Valentine’s Day. #WithLoveFromJio — Reliance Jio (@reliancejio) February 14, 2017

अमिताभ बच्चन को दिया था सिम लेने का ऑफर

ऐसा पहली बार नही है कि जियो अपने प्रतिद्वंदियों को बधाईयां दे रहा है। कुछ ही दिनों पहले महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर वोडाफोन नेटवर्क में हो दिक्कत को साझा किया था। उन्होने ट्वीट कर बताया था कि उन्हें वोडाफोन से मैसेज भेजने में दिक्कत हो रही है लेकिन मैसेज रिसीव करने में कोई परेशानी नही है।
  VODAFONE WE HAVE A PROBLEM ..!! ALL SEND MESSAGES COMING FAILED .. RECEIVING SMS BUT NOT GOING .. HHEEEELLLLPPPPP !!! — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 31, 2017

वोडाफोन से पहले अभिताभ को जियो ने दिया जवाब

महानायक अमिताभ बच्चन के ट्वीट का वोडाफोन कुछ जवाव या सुझाव दे पाता इससे पहले ही जियो ने मौका का फायदा उठाते हुए मात्र 30 मिनट में फ्री जियो सिम ऑफर कर दिया और फौरन ट्वीट के जवाव में लिखा "सर, हमें आपकी मदद करने में खुशी होगी और हम तुरन्त सिम को एक्टिवेट कर देगें और आपके घर के पते पर भिजवा देगें । "
  @SrBachchan Sir, we would be happy to deliver a Jio SIM to you & activate it instantly through our Aadhaar based eKYC home delivery process. — Reliance Jio (@reliancejio) January 31, 2017
विज्ञापन

तीनों कंपनियों के मुनाफे में आई कमी

हालांकि, बाद में वोडाफोन ने मुद्दा हल कर दिया, जिसकी जानकारी बिग बी ने दोवारा ट्वीट कर दी।  उल्लेखनीय है कि जियो की मुफ्त 4जी सेवा ने एयरटेल का मुनाफा आधे से ज्यादा घटा दिया व वोडाफोन इंडिया के मुनाफे में भी कमी आई। वहीं आइडिया सेल्युलर को पहली बार तिमाही घाटा हुआ।
  VODAFONE PROBLEM SOLVED ... THANK YOU .. ALL SMS GOING THROUGH NOW .... BAAAADDDDUUUMMBBAAA ...!! — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 31, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें