फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wheat Price: गेहूं की बढ़ती कीमतों को काबू में रखने की तैयारी, सरकार ने स्टॉक सीमा में की हजार टन की कटौती

Thu, 14 Sep 2023 06:14 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले सरकार ने तीन महीने पहले यानी 12 जून को स्टॉक सीमा 3000 टन तय की थी, जो कि मार्च 2024 तक लागू रहनी थी। हालांकि अब कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए इसे फिर से कम कर दिया गया है। 
विज्ञापन
गेहूं की कीमतों को नियंत्रण में रखने की कोशिश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनाज की बढ़ती कीमतों को लेकर भारत सरकार खासी सतर्कता बरत रही है। यही वजह है कि सरकार ने अनाज व्यापारियों, थोक विक्रेताओं और बड़ी श्रंख्ला वाले खुदरा व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा में कटौती की है। नए आदेश के तहत अब अनाज व्यापारी और थोक विक्रेता 2000 टन स्टॉक ही जमा कर सकते हैं, पहले ये सीमा 3000 टन थी। 
विज्ञापन


तीन महीने पहले ही की थी स्टॉक लिमिट तय
फैसले का एलान करते हुए खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बताया कि अनाज की बढ़ती कीमतों को देखते हुए हमने स्टॉक सीमा की समीक्षा की। समीक्षा के तहत व्यापारियों, थोक विक्रेताओं और बड़ी श्रंख्ला वाले खुदरा व्यापारियों के लिए स्टॉक लिमिट को 3000 टन से घटाकर 2000 टन कर दिया गया है। यह फैसला आज से ही प्रभाव में आ गया है। इससे पहले सरकार ने तीन महीने पहले यानी 12 जून को स्टॉक सीमा 3000 टन तय की थी, जो कि मार्च 2024 तक लागू रहनी थी। हालांकि अब कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए इसे फिर से कम कर दिया गया है। 

देश में गेहूं की पर्याप्त उपलब्धता
चोपड़ा ने बताया कि कीमतों में अनाज की कीमतों में आई बढ़ोतरी के चलते स्टॉक सीमा में कटौती की गई है। एनसीडीईएक्स के अनुसार, गेहूं की कीमतों में बीते एक महीने में ही चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और अब यह 2550 रुपये प्रति  क्विंटल हो गई है। चोपड़ा ने कहा कि हालांकि देश में गेहूं की पर्याप्त उपलब्धता है, लेकिन कुछ तत्व हैं जो कृत्रिम तरीके से कीमतों को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें