फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI: 18 महीने में पौधा संरक्षण अधिकारी की संपत्ति 23 लाख से बढ़कर दो करोड़ रुपये हुई, मामला दर्ज

Fri, 09 Sep 2022 07:16 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

CBI: CBI: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने बताया है कि विशाखापत्तनम में तैनात पौधा संरक्षण अधिकारी पद्म सिंह की संपत्तियों की पड़ताल करने पर खुलासा हुआ है कि उनकी संपत्ति 18 महीनों में ही 23 लाख रुपये से बढ़कर दो करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
सीबीआई की छापेमारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई जांच का सामना कर रहे एक पौधा संरक्षण अधिकारी की संपत्ति कथित तौर पर 18 महीने में 23 लाख रुपये से बढ़कर दो करोड़ रुपये से अधिक होने की बात सामने आ रही है। अब उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की एक अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने बताया है कि विशाखापत्तनम में तैनात पौधा संरक्षण अधिकारी पद्म सिंह की संपत्तियों की पड़ताल करने पर यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बता दें कि पूर्व में उस पर छह हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


अफसरों ने बताया है कि दिसंबर 2020 और जुलाई 2022 के बीच विशाखापत्तनम में पद्म सिंह की तैनाती के दौरान उसकी अर्जित की गई संपत्ति की जांच में पता चला है कि उसकी संपत्ति कथित तौर पर 23.29 लाख रुपये से बढ़कर 2.12 लाख करोड़ रुपये हो गई है। अधिकारियों के अनुसार इसमें 1.86 करोड़ रुपये की नकदी भी शामिल है जो छापेमारी के दौरान पद्म सिंह के पास से जब्त कर ली गई थी। उन्होंने कहा कि इस संपत्ति में रुड़की में प्लाॅट, 32 लाख रुपये से अधिक के आभूषण, बैंक खाते में जमा 10 लाख रुपये और अन्य संपत्ति शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें