Voda-Idea: रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वोडाफोन आइडिया स्टारलिंक के साथ साझेदारी पर दांव लगा सकती है क्योंकि स्टारलिंक भारतीय बाजार में प्रवेश करना चाहती है। इसके बाद बंबई शेयर बाजार (बीएसई) ने सोमवार को कंपनी से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा था।
निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने मंगलवार को मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया जिनमें दावा किया गया था कि कंपनी एलन मस्क की स्टारलिंक के साथ साझेदारी पर बातचीत कर रही है। समाचार आउटलेट बिजनेसवर्ल्ड ने 29 दिसंबर को बताया था कि मस्क 10 जनवरी को होने वाले वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के दौरान अरबपति व्यवसायी मस्क के स्टारलिंक के साथ गठजोड़ पर बातचीत कर कर सकते हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वोडाफोन आइडिया स्टारलिंक के साथ साझेदारी पर दांव लगा सकती है क्योंकि स्टारलिंक भारतीय बाजार में प्रवेश करना चाहती है। इसके बाद बंबई शेयर बाजार (बीएसई) ने सोमवार को कंपनी से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा था।
इसके बाद वोडाफोन आइडिया ने अपने बयान में कहा्र "इस संबंध में, हम बताना चाहते हैं कि कंपनी नामित पक्ष के साथ ऐसी कोई भी चर्चा नहीं हो रही है।" वोडाफोन आइडिया ने एक बयान में कहा, "हमें इस खबर के आधार के बारे में जानकारी नहीं है।" कंपनी की ओर से इस मामले में स्पष्टीकरण जारी करने के बाद वोडाफोन आइडिया के शेयरों में गिरावट आई और मंगलवार को कंपनी के शेयर 0.95 रुपये यानी 5.59% की गिरावट के साथ 16.05 रुपये के भाव पर बंद हुए।
विज्ञापन
भारतीय मीडिया में जुलाई 2023 में खबर आई थी किस्टारलिंक ने अर्थ स्टेशन स्थापित करने के लिए मंजूरी हासिल करने के लिए इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (इन-स्पेस) में आवेदन किया था। स्टारलिंक को 2022 में देश में उस समय उपभोक्ताओं को प्री-बुकिंग का पैसा लौटाने के लिए मजबूर होना पड़ा था जब डीओटी ने उसे अपनी सेवाओं के लिए कोई भी प्री-ऑर्डर लेने से पहले नियामक अनुमोदन लेने को कहा था।
इसके बाद कंपनी ने प्री-ऑर्डर के लिए जारी अपना प्रचार वापस ले लिया। उसके बाद आवश्यक नियामकीय अनुमोदन प्राप्त करने के लिए आवेदन किया गया। पिछले हफ्ते आई खबरो में कहा गया था कि मस्क की जनवरी 2024 में गुजरात यात्रा के दौरान कंपनी कंपनी भारत में कारखाना लगाने की घोषणा सार्वजनिक कर सकती है।