फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: 2024 के दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 379 अंक टूटा, निफ्टी 21700 के नीचे

Tue, 02 Jan 2024 04:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार में बैंकिंग, ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली दिखी। दूसरी ओर फार्मा सेक्टर के शेयरों में दमदार खरीदारी देखी गई।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2023 के आखिरी महीने में शेयर बाजार के लगातार ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद अब नए साल में बाजार में बड़ी मुनाफावसूली दिख रही है। नए साल 2024 के दूसरे कारोबारी दिन प्रमुख भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स 379.46 (-0.52%) अंकों की गिरावट के साथ 71,892.48 के स्तर पर जबकि निफ्टी 76.11 (0.35%) अंक फिसलकर 21,665.80 के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन


मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार में बैंकिंग, ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली दिखी। दूसरी ओर फार्मा सेक्टर के शेयरों में दमदार खरीदारी देखी गई। इससे पहले नए साल के पहले कारोबारी दिन सोमवार (1 जनवरी) को सेंसेक्स 31 अंक मजबूत होकर 72,271 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें