फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vistara Flight Cancellation: पायलट्स की कमी से संकट में विस्तारा एयरलाइंस, बड़ी संख्या में उड़ानें की गईं रद्द

Mon, 01 Apr 2024 11:04 PM IST
आदर्श शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पायलटों की कमी का असर विस्तारा एयरलाइंस पर भी दिखाई दे रहा है। जिसके बाद एयरलाइंस को कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा। प्रवक्ता ने कहा कि मामले का जल्द समाधान निकाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइंस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पायलटों की कमी का असर विस्तारा एयरलाइंस पर भी दिखाई दे रहा है। विस्तारा ने पायलटों की कमी के चलते बड़ी संख्या में उड़ानों को रद्द कर दिया है। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को और उड़ानें रद्द होने की आशंका है और यह संख्या 70 तक जा सकती है।
विज्ञापन


पायलट की कमी के चलते आई दिक्कत- विस्तारा
विस्तारा एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पायलटों की कमी समेत कई कारणों से एयरलाइंस को बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और देरी हुई। हमने अपने नेटवर्क में पर्याप्त कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए अपनी संचालित उड़ानों की संख्या को अस्थायी रूप से कम करने का फैसला किया है। हालांकि विस्तारा एयरलाइंस ने यात्रियों को हो रही दिक्कतों के लिए माफी मांगी है, लेकिन उड़ान रद्द होने की संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। 

समस्या से निपटने के लिए कई उड़ाने की रद्द
मामले पर विस्तारा के प्रवक्ता ने कहा कि स्थिति को निपटने के प्रयास किए जा रहे है। नियमित क्षमता पर परिचालन जल्द ही फिर से शुरू किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि विस्तारा को नए अनुबंधों पर हस्ताक्षर करने के बाद अपने ए320 बेड़े के अधिकारियों के लिए मासिक परिलब्धियों में संशोधन के बाद से पायलट से जुड़े मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यात्रियों को न हो दिक्कत, इसके लिए की गई यह व्यवस्था
प्रवक्ता ने कहा कि हमारी एयरलाइंस यात्रियों की असुविधाओं को कम करने की दिशा में काम कर रही है। हमने इसके लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का फैसला लिया है। इसके अलावा, एयरलाइन ने जहां भी संभव हो, उड़ानों को चलाने के लिए या अधिक संख्या में यात्रिकों को समायोजित करने के लिए चुनिंदा घरेलू मार्गों पर B787-9 ड्रीमलाइनर और A321neo जैसे बड़े विमान तैनात किए हैं।

मौजूदा शेड्यूल में विस्तारा 2,324 पर 25.22 प्रतिशत ज्यादा साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगा। विस्तारा के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि वैकल्पिक उड़ान या प्रभावित यात्रियों को रिफंड की पेशकश की जा रही है और परेशानी के लिए माफी मांगी गई है। प्रवक्ता ने कहा कि हम स्थिति को स्थिर करने की दिशा में काम कर रहे हैं और जल्द ही अपनी नियमित क्षमता का संचालन फिर से शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें